UP MLC Election Results 2026: यूपी की 11 सीटों पर काउंटिंग, कौन मारेगा बाजी? पल-पल का अपडेट

Published : Oct 27, 2026, 09:34 AM IST
up mlc election results 2026 live uttar pradesh 11 seats counting lucknow varanasi agra meerut

सार

UP MLC Election Results 2026 Update: उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर समेत 7 शहरों से मतगणना के ताजा अपडेट और नतीजों की जानकारी यहां पाएं।

UP MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सख्त सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया पर अधिकारियों की नजर है। देर रात तक नतीजे साफ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस चुनाव से जुड़े मुख्य पहलू और प्रत्याशियों का क्या कहना है।

UP MLC Election Counting: कहां और कैसे हो रही है वोटों की गिनती?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित केंद्रों पर मतगणना कराई जा रही है। प्रमुख केंद्र इस प्रकार हैं:

  • लखनऊ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना रमाबाई रैली स्थल पर हो रही है। यहां शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती भी निर्धारित व्यवस्था के तहत की जा रही है।
  • वाराणसी: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में हो रही है।
  • आगरा: नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में वोट गिने जा रहे हैं।
  • मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम में मतगणना केंद्र बनाया गया है।
  • झांसी: इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में हो रही है।
  • बरेली और गोरखपुर: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती संबंधित निर्धारित केंद्रों पर जारी है।

Bareilly MLC Election: 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोनों मंडलों के नौ जिलों के वोट गिने जा रहे हैं।

  • इस सीट पर कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • मतगणना के लिए आठ टेबल लगाई गई हैं।
  • 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 46 हजार से ज्यादा मतदाताओं में से 35,146 ने वोट डाले थे।
  • मतदान प्रतिशत 73.69 रहा। नतीजे देर रात तक आने की उम्मीद है।

Gorakhpur और Lucknow MLC Results: मतगणना के खास इंतजाम

  • गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में 14 टेबल पर 43,433 मतों की गिनती होनी है। पहले मतपत्रों की छंटनी होगी और फिर 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाए जाएंगे। इसके बाद प्रथम वरीयता के वोट गिने जाएंगे। यदि इन्हीं से जीत का फैसला नहीं हुआ, तो नियमों के मुताबिक दूसरी वरीयता के मतों की गणना की जाएगी।
  • लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 29 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। स्नातक सीट पर 16 और शिक्षक सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।

UP MLC Election Results: बीजेपी को भरोसा तो सपा की निष्पक्षता की मांग

  • बीजेपी उम्मीदवार का दावा: लखनऊ स्नातक सीट से बीजेपी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भारी समर्थन से जीत पक्की है। भगवान राम और हनुमान जी के आशीर्वाद से कमल खिलेगा।
  • सपा उम्मीदवार की अपील: लखनऊ शिक्षक सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार ने प्रशासन से निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना किसी बाहरी दबाव के चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई तो सपा प्रत्याशी जरूर जीतेंगे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi Rally: 10 लाख लोग, 20 हजार बसें और चक्का जाम का डर! रैली टालने की मांग पर क्यों अड़े दिल्ली के व्यापारी?
ASSAM Horror: एक विवाद में 4 मर्डर-सदमे में परिवार, मां को बचाने पहुंचे बेटे की भी हत्या!