UP Pharma Conclave 1.0: योगी मॉडल से बदली यूपी की छवि, वैश्विक फार्मा लीडर्स ने की सराहना

Published : Feb 03, 2026, 06:07 PM IST
up pharma conclave global pharma leaders praise cm yogi adityanath model

सार

उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में देश-दुनिया की फार्मा कंपनियों के प्रमुखों ने यूपी की मजबूत कानून व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश-अनुकूल माहौल की प्रशंसा की। योगी नेतृत्व में यूपी ग्लोबल फार्मा हब बन रहा है।

लखनऊ। ‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ में देश और दुनिया की दिग्गज फार्मा कंपनियों के चेयरमैन और शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश की बदलती छवि, मजबूत शासन व्यवस्था और निवेश के अनुकूल वातावरण की खुलकर सराहना की। उद्योग जगत के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में ऐसे बुनियादी और संरचनात्मक सुधार हुए हैं, जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए दिशा तय कर रहे हैं।

UP Future Roadmap Clear: योगी जी ने भविष्य की दिशा तय कर दी- अयोध्या रामी रेड्डी

राज्यसभा सदस्य एवं रामकी ग्रुप के चेयरमैन अयोध्या रामी रेड्डी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को देश और समाज के लिए “उत्कृष्ट कमिटमेंट” बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो बुनियादी परिवर्तन हुए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज जहां है और भविष्य में जहां पहुंचेगा, उसका स्पष्ट रोडमैप योगी जी ने सामने रख दिया है। अपने चार दशकों के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में उन्होंने यूपी में इतना सकारात्मक माहौल कभी नहीं देखा। मजबूत कानून व्यवस्था, जवाबदेही और ईमानदार प्रशासन को उन्होंने दीर्घकालिक विकास की कुंजी बताया।

Ease of Doing Business UP: रेड टेप नहीं, रेड कार्पेट- जीनल मेहता

टोरेंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन जीनल मेहता ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और लॉ एंड ऑर्डर में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने यूपी के 20 जिलों में काम किया, लेकिन कहीं भी कानून व्यवस्था या रेड टेप की समस्या नहीं आई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेशकों को रेड टेप नहीं, बल्कि रेड कार्पेट ट्रीटमेंट दे रहा है और यह बदलाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हुआ है।

UP Law and Order: कभी प्रदेश छोड़ना पड़ा, अब लौटने का समय- रमेश जुनेजा

मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन रमेश जुनेजा ने उत्तर प्रदेश के पुराने दौर की कड़वी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि 1995 में कंपनी की शुरुआत के समय माहौल अनुकूल नहीं था। वर्ष 2001 में उनके परिवार में अपहरण की घटना के बाद उन्हें प्रदेश छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हर अंधेरी रात के बाद उजाला आता है और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में वही उजाला देखने को मिला है। आज देर रात भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। यही वजह है कि निवेशक वापस लौट रहे हैं और लगातार निवेश कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।

Global Pharma Investment: यूपी में काम करने को पूरी तरह तैयार- सतीश रेड्डी

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के चेयरमैन सतीश रेड्डी ने कहा कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत साबित की है, खासकर कोविड काल में। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की फार्मा नीतियां प्रभावी हैं और उनकी कंपनी यहां काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

UP Infrastructure Strength: भूमि, बिजली और मैनपावर की पूरी उपलब्धता- पंकज पटेल

जाइडस लाइफ साइंसेज के चेयरमैन पद्मभूषण पंकज रमनभाई पटेल ने कहा कि किसी भी उद्योग के लिए भूमि, बिजली, पानी और प्रशिक्षित मानव संसाधन आवश्यक होते हैं और ये सभी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के लिए उत्तर प्रदेश एक आदर्श निवेश गंतव्य बनकर उभर रहा है।

Safest State for Pharma Investment: यूपी देश का सबसे सुरक्षित राज्य- दिलीप सांघवी

सन फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन और पद्मश्री से सम्मानित दिलीप सांघवी ने कहा कि सन फार्मा आज देश की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में हुए सुधारों ने इसे देश का सबसे सुरक्षित राज्य बना दिया है। यही वजह है कि वे यहां अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करना चाहते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए अहम फैसले, मैहर और कटनी को दी बड़ी सौगात
गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे