पहली एनिवर्सरी मनाई… 24 घंटे बाद फंदे से लटकी मिली पत्नी, सुसाइड नोट ने सबको रुलाया

Published : Mar 10, 2026, 03:45 PM IST
UP Shocker Woman Dies by Suicide a Day After Wedding Anniversary Leaves Emotional Note for Infant Daughter

सार

Hardoi Woman Suicide Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई के अजमतपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता प्रियंका ने शादी की पहली सालगिरह के 24 घंटे बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने डेढ़ महीने की बेटी के नाम भावुक सुसाइड नोट छोड़ा। दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 साल की एक विवाहिता ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के महज 24 घंटे बाद ही आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मरने से पहले महिला ने एक छोटा सा सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी डेढ़ महीने की मासूम बेटी का ख्याल रखने की बात कही है। यह नोट पढ़कर परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी भावुक हो गए।

सालगिरह मनाई, अगले दिन उठाया ऐसा कदम

यह घटना हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव की है। गांव के रहने वाले विशाल की शादी करीब एक साल पहले प्रियंका से हुई थी। शनिवार को दोनों ने परिवार के साथ अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई थी। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। रविवार दोपहर जब घर के पुरुष काम पर चले गए थे और घर की महिलाएं बकरी चराने बाहर गई थीं, उसी दौरान प्रियंका ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के आरोप में अपने ही जीजा को करवा दी जेल, 7 साल बाद बोली सपने में छेड़ा था!

रोती बच्ची ने खोला बंद कमरे का राज

कुछ देर बाद जब प्रियंका की ननद घर लौटी तो उसने देखा कि डेढ़ महीने की बच्ची जोर-जोर से रो रही है। बच्ची को चुप कराने के लिए वह कमरे की तरफ गई। जैसे ही उसने कमरे में झांका, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रियंका का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर घर में हड़कंप मच गया और तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया गया। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई।

“मेरी बिटिया का ख्याल रखना… ओके बाय”

मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। इस नोट में प्रियंका ने अपने आखिरी शब्द लिखे थे। नोट में लिखा था- “मेरी प्यारी बिटिया का ध्यान रखना। मुझे कुछ समझ नहीं आया। तुम कुछ मत करना, नहीं तो बिट्टी का ख्याल कौन रखेगा। खुशी से रहना यार… ओके बाय।” नोट के आखिर में उसने ‘बाबू जी’ भी लिखा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस शब्द का क्या मतलब है और इसे किस संदर्भ में लिखा गया है।

दहेज को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू

घटना के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका की मां गीता का कहना है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उनका आरोप है कि दामाद विशाल बाइक और सोने की चेन की मांग करता था और इसी वजह से प्रियंका को प्रताड़ित किया जाता था। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। वहीं पति विशाल का कहना है कि प्रियंका कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और उसी कारण उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की सूचना मिलते ही अतरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश चंद्र के मुताबिक, पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नोट की हैंडराइटिंग का मिलान भी कराया जाएगा ताकि यह पुष्टि हो सके कि इसे प्रियंका ने ही लिखा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है।

यह भी पढ़ें: UP के 12,200 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब सीधे गांव तक पहुंचेगी बस सेवा

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

किसान के बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन ने खिलाया चूरमा और बालूशाही-PHOTOS
UP के 12,200 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब सीधे गांव तक पहुंचेगी बस सेवा