UPSSSC PET Exam: यूपी में छात्रों के लिए चलीं 8 स्पेशल ट्रेनें, जानिए कहां से गुजरेगी ट्रेन

Published : Oct 25, 2026, 07:18 PM IST
PET Exam

सार

यूपी पीईटी (UPSSSC PET) परीक्षा देने वाले छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद प्रशासन ने 8 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। डीएम अनुनय झा ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में UPSSSC पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) देने आए छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने 8 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। रविवार को जिलाधिकारी (DM) अनुनय झा ने यह जानकारी दी। डीएम अनुनय झा ने बताया कि 25 अक्टूबर को जिले में पहली शिफ्ट का एग्जाम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया।

कलावा कटवाया, जूते-मोजे उतरवाए

रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह की अफरातफरी रोकने और महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस, जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) के जवानों को तैनात किया गया है। बता दें कि पहले दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच, बायोमेट्रिक मिलान और फेस-रेटिना स्कैन के बाद ही प्रवेश दिया गया। इतना ही नहीं इस दौरान लड़कियों की कान की बालियां और हेयर पिन उतरवाई गईं। लड़कों के जूते-मोजे भी उतरवाए गए।

कैसा रहा पीईटी की पहली शिफ्ट का एग्जाम

डीएम ने कहा, "मुरादाबाद में 25 अक्टूबर को पीईटी की पहली शिफ्ट का एग्जाम अच्छे से निपट गया। स्टेशन पर छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए हमने 8 स्पेशल ट्रेनें चलवाई हैं। महिलाओं और बाकी यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और रेलवे फोर्स लगातार मुस्तैद है।"

बाराबंकी-अयोध्या और लखनऊ के लिए स्पेशल तैयारी

वहीं, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली यह पीईटी परीक्षा रविवार को शुरू हुई। दोपहर 12 बजे इसका पहला सेशन खत्म हुआ। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने रेलवे के साथ पहले ही बातचीत कर ली थी। इसी के तहत बाराबंकी, अयोध्या और लखनऊ जाने वाले छात्रों के लिए खास ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

अब 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को एग्जाम

  • एसपी सिटी ने आगे बताया कि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी शिफ्ट का एग्जाम होगा। इसके खत्म होने के बाद छात्रों की सहूलियत के लिए कुछ और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
  • आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से पीईटी (PET) 2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जा रही है। (ANI)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

..तो क्या खड़गे ने अपने ही कार्यकर्ता को पिटवा दिया, 'मोदी का बाप' बयान पर क्या बोला पिटने वाला शख्स?
‘जहरीला सांप’ से ‘मौत का सौदागर’ और बाप तक, PM मोदी पर दिए इन 5 नेताओं के बयानों से मचा बवाल