
इस्लामाबाद: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के एक बयान से पाकिस्तान बुरी तरह चिढ़ गया है। गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का एक अहम हिस्सा बताया था। इस बयान के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में एक टॉप अमेरिकी राजनयिक को तलब कर अपनी नाराज़गी जताई। सर्जियो गोर ने यह बात बुधवार को अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान श्रीनगर में मीडिया से कही थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया।
सर्जियो गोर, आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राजदूत हैं। बुधवार को श्रीनगर पहुंचने के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने साथ में मीडिया से बात की, जहां गोर ने कश्मीर पर यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर आकर उन्हें बहुत खुशी हुई और यह भारत का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सर्जियो गोर ने कहा, "यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। यह भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैं पहली बार यहां का दौरा कर रहा हूं। यह हैरान करने वाली खूबसूरत जगह है। मुझे यहां आने और इस जगह को देखने का मौका मिलने पर बेहद खुशी है।"
गोर ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी मुलाकात काफी गर्मजोशी भरी और शानदार रही। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को और आगे ले जाना चाहते हैं। गोर ने यह भी जानकारी दी कि अमेरिका अपने नागरिकों के लिए जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर लगी पाबंदियों की समीक्षा करेगा। उनका जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से भी मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद गुरुवार को वह लद्दाख के लिए रवाना होंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।