
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है और इसकी गूंज अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों में भी सुनाई दे रही है। ट्रंप ने माना है कि ईरान के साथ युद्ध की वजह से अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं और इसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ा। यहां तक कि उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उस बात को भी सही बताया, जिसमें चुनावी हार की एक वजह ईरान युद्ध को बताया गया था। हालांकि, ट्रंप अब भी इस सैन्य कार्रवाई को जरूरी मानते हैं। उनका कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। दूसरी तरफ, ट्रंप ने दावा किया कि अगर वह खुद चुनावी मैदान में होते तो रिपब्लिकन पार्टी जीत जाती। उन्होंने कहा कि उनकी रैलियों में उमड़ने वाला प्यार पार्टी के उम्मीदवारों तक नहीं पहुंच पाया। आखिर ट्रंप ने हार और ईरान युद्ध पर क्या-क्या कहा? देखिए पूरी रिपोर्ट।