खुलासाः इस खतरनाक हथियार का यूज करके अमेरिका ने किया था राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को किडनैप

Published : Feb 16, 2026, 09:43 AM IST
खुलासाः इस खतरनाक हथियार का यूज करके अमेरिका ने किया था राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को किडनैप

सार

एंथ्रोपिक के AI क्लॉड ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो के अपहरण की योजना में अमेरिकी सेना की मदद की। इसने सैटेलाइट तस्वीरों और संचार का विश्लेषण कर रणनीति बनाई। यह सैन्य अभियान में इस्तेमाल होने वाला पहला AI टूल है।

वाशिंगटन: एंथ्रोपिक का AI टूल क्लॉड, जिसे हाल तक कोडर्स की नौकरी छीनने वाला माना जा रहा था, उसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के अपहरण में अमेरिकी सेना की मदद की थी। यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही, क्लॉड AI सैन्य अभियान में इस्तेमाल होने वाला पहला AI टूल बन गया है।

वेनेजुएला पर हमले की तैयारी अमेरिका कई महीनों से कर रहा था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका कई महीनों से वेनेजुएला पर हमले की तैयारी कर रहा था। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 3 जनवरी को वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर बमबारी करने और राष्ट्रपति मदुरो को उनकी पत्नी के साथ किडनैप करने के लिए क्लॉड का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, अमेरिकी सेना या एंथ्रोपिक ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि इसका इस्तेमाल ठीक कैसे किया गया था।

कैसे हुआ इस्तेमाल?

एंथ्रोपिक के नियमों के मुताबिक, उसके AI टूल का इस्तेमाल हथियार बनाने, निगरानी रखने या हिंसा के लिए नहीं किया जा सकता। लेकिन अमेरिका ने ये सभी काम अपनी पार्टनर कंपनी पलांतिर के जरिए करवाए।

सूत्रों के अनुसार, इसने सीधे हमले में हिस्सा लेने के बजाय रणनीति बनाने में मदद की। इसने सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण करके कराकस में सेना की तैनाती, लोगों और गाड़ियों की आवाजाही जैसी जानकारी जुटाई। अपनी क्षमता का इस्तेमाल करते हुए इसने कॉल्स, मैसेज और रेडियो भाषणों की जांच करके मदुरो या उनकी सेना की योजनाओं का पता लगाया। इस सारी जानकारी के आधार पर, इसने एक योजना तैयार की कि किस इलाके में सेना की मौजूदगी कम है, कहां से हमला करना सही रहेगा और किस तरफ हमला करने से ज्यादा नुकसान होगा। कहा जाता है कि हमले के दौरान भी इसने इसी तरह की जानकारी देकर मदद की थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri 2026: CM भूपेंद्र पटेल ने गिरनार भवनाथ महादेव मंदिर में किए दर्शन, जूनागढ़ मेले में किया संतों का सम्मान
सैलरी 3 लाख-खर्चा 2 लाख, टेक नगरी में एक इंजीनियर का खर्च देख चौंक गए लोग