
वॉशिंगटन: एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमले की लगातार धमकी दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट के पास तैनात अमेरिका के सबसे महंगे जंगी जहाजों में से एक पर एक नई मुसीबत आ गई है। 1.2 लाख करोड़ रुपये की कीमत वाले इस जहाज पर तैनात करीब 5,000 सैनिक एक अजीब समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले 8 महीनों से सही रखरखाव और प्लंबिंग सिस्टम में खराबी के चलते जहाज के 650 टॉयलेट खराब हो गए हैं। इससे सैनिकों को भारी दिक्कत हो रही है और कई तो गुस्से में नौकरी छोड़ने तक की बात कह रहे हैं।
अमेरिका का यह जंगी जहाज, USS गेराल्ड आर. फोर्ड, पिछले साल जून से ही समुद्र में है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की वजह से अमेरिकी सरकार ने इसे और लंबे समय तक वहीं रहने का आदेश दिया है।
जहाज के 8 महीने से समुद्र में होने के कारण इसके टॉयलेट के उपकरण खराब हो रहे हैं। प्लंबिंग सिस्टम ठीक न होने से करीब 650 टॉयलेट जाम हो गए हैं या काम नहीं कर रहे। इन्हें ठीक करने के लिए स्टाफ 24 घंटे काम कर रहा है, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हो रहा।
इस जंगी जहाज पर करीब 5,000 नौसैनिक तैनात हैं, जिनमें कई युवा लड़कियां भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर की उम्र 20 साल के आसपास है। टॉयलेट खराब होने की वजह से उन्हें रोज 45 मिनट तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
इस वजह से कई नौसैनिकों ने कहा है कि अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद वे अमेरिकी नौसेना की नौकरी ही छोड़ देंगे। बताया जा रहा है कि टॉयलेट की मरम्मत करने वाले स्टाफ और सैनिकों के बीच रोज झगड़े होना अब आम बात हो गई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।