
जर्मनी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने जर्मनी दौरे के दौरान अग्रणी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RAILONE GmbH के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य सरकार और कंपनी के बीच करीब ₹200 करोड़ के निवेश से जुड़ा महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया गया। यह पहल मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास और वैश्विक तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने रेलवन जीएमबीएच के प्लांट में रेलवे ट्रैक और कंक्रीट स्लीपर निर्माण की अत्याधुनिक तकनीकों को करीब से देखा। प्रतिनिधिमंडल ने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय मानकों को समझने के लिए कंपनी के विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान वैश्विक स्तर पर अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।
इस एमओयू के जरिए उत्तर प्रदेश में रेल अवसंरचना के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता मानकों को अपनाने का रास्ता साफ हुआ है। इससे प्रदेश में बेहतर रेल नेटवर्क, मजबूत कनेक्टिविटी और तेज औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों और तकनीकी साझेदारों के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य में पारदर्शी नीतियां, बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश अनुकूल माहौल उपलब्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि जर्मनी के साथ यह सहयोग भविष्य में और बड़े औद्योगिक व इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।