
पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के के विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल एक के बाद एक कई लोक-लुभायनी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अभी से यूपी के इलेक्शन की तैयारियां शुरु कर दी हैं। तभई तो नवरात्रि में उन्होंने सबसे बड़ा ऐलान कर दिया है। अखिलेश ने कहा- अगर हम सत्ता में आए तो महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देंगे।
मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा-हम PDA में शामिल ‘A’ मतलब ‘आधी आबादी’ अर्थात हर बच्ची, युवती, नारी, महिला को सामाजिक-आर्थिक रूप से समान सम्मान देने और अपने पैरों पर खड़े होने व उन्हें समृद्ध करने के लिए ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएंगे और ‘उप्र की संपूर्ण उन्नति’ के अपने संकल्प को निभाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा- फसल बदलनी है तो बीज बदलने होंगे। स्त्री के प्रति जब मूलभूत मानसिक बीज बदलेंगे तभी उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। इसी संदर्भ में ‘मालती देवी-मूर्ति देवी महिला सम्मान समारोह’ के माध्यम से हमने उन महिलाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने का प्रयास करा है जिनकी प्रतिभा, हिम्मत और सद्प्रयासों से नारी का सशक्त रूप उभर कर आया है।
इस दौरान अखिलेश यादव ने बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बनने जा रही ‘धुरंधर’ को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा-भाजपा अब पैसे देकर इस तरहकी फिल्में बनवा रही है। उनका मकसद दूसरे राजनीतिक दलों को बदनाम करना है। दरअसल, ‘धुरंधरः द रिवेंज’ में उत्तर प्रदेश के सबसे बाहुबली नेता अतीफ अहमद नाम के नाम सामने आने के बाद और सियासत गरमाई हुई है। क्योंकि फिल्म में अतीक को माफिया बताया गया है। जो कांग्रेस और सपा सरकार के सपोर्ट से इतना बड़ा गुंडा बनता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।