Ayodhya News: गुयाना उपराष्ट्रपति भरत जगदेव का भव्य स्वागत, अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

Published : Feb 21, 2026, 06:30 PM IST
Guyana vice president Bharrat Jagdeo ayodhya visit

सार

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन-पूजन किए और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

अयोध्या। गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन किए। मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिरों में भी उन्होंने श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। उपराष्ट्रपति लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। भव्य और नव्य अयोध्या को देखकर वे काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

शनिवार सुबह डॉ. भरत जगदेव निजी विमान से अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। शंखनाद और कलाकारों के पारंपरिक नृत्य के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने उनका स्वागत किया।

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रही।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP News: दतिया में एयरपोर्ट-सिंचाई-स्कूल-सड़क समेत 529 करोड़ के 71 विकास कार्य, CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं
Maharashtra Crime: करेले की सब्जी को लेकर बेटे ने किया मां का मर्डर, फिर अचार चखकर आराम से पी दारू