
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और मार्गदर्शन में राज्य की समृद्ध विरासत, धार्मिक स्थलों, कला-संस्कृति और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और विकास पर लगातार काम कर रहा है। इन प्रयासों से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिली है और राज्य तेजी से एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है।
वर्ष 2025 में लगभग 156.18 करोड़ पर्यटकों के आगमन के साथ उत्तर प्रदेश पर्यटकों की संख्या के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। इस उपलब्धि में पर्यटन नीति-2022 का प्रभावी क्रियान्वयन और प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ-2025 का विशेष योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पर्यटन नीति-2022 ने प्रदेश में पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव रखी है। इसके तहत वर्ष 2025 में 12 थीमैटिक सेक्टर्स और 12 पर्यटन सर्किट के विकास की दिशा में काम हुआ। इन क्षेत्रों में 1546 प्रस्तावों के जरिए 34,439 करोड़ रुपये निवेश लक्ष्य हासिल किया गया, जिससे पर्यटन ढांचे को मजबूती मिली और रोजगार के नए अवसर भी बने।
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस-2025 पर “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” थीम के तहत विभिन्न योजनाओं और नीतियों को आगे बढ़ाया गया, जो उत्तर प्रदेश को सांस्कृतिक पर्यटन हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2025 में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। वर्ष 2024 में प्रदेश में लगभग 64.91 करोड़ पर्यटक आए थे। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 156.18 करोड़ हो गई, जो करीब 140.6% वृद्धि दर्शाती है।
प्रयागराज के महाकुंभ-2025 में 66.30 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक शामिल हुए, जिसने पर्यटन को नई ऊंचाई दी। घरेलू पर्यटकों की संख्या में उत्तर प्रदेश वर्ष 2022 से लगातार देश में शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं विदेशी पर्यटकों के मामले में भी प्रदेश ने प्रगति की है—2023 में पांचवें स्थान से 2024 में चौथे स्थान तक पहुंच चुका है।
प्रदेश में पर्यटन को विविध रूप देने के लिए 12 प्रमुख थीमैटिक सेक्टर्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं:
इन पहलों से प्रदेश में पर्यटन के नए आयाम खुल रहे हैं और निवेश आकर्षित हो रहा है।
ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2025 में 49 नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इन परियोजनाओं से जैव-विविधता संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को रोजगार, होमस्टे सुविधाएं और हस्तशिल्प व्यवसाय के अवसर मिल रहे हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए प्रदेश में 12 विशेष पर्यटन सर्किट विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण पर्यटन को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है:
प्रदेश की कला, संगीत, शिल्प और लोकनृत्य से जुड़े समूहों को अनुदान देकर सांस्कृतिक संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश अब तेजी से सांस्कृतिक टूरिज्म हब के रूप में उभर रहा है। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थल वैश्विक स्तर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इससे न केवल आर्थिक विकास हो रहा है बल्कि स्थानीय समुदायों को भी नए अवसर मिल रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।