
Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही 'विश्वनाथ सेवा' की एक यात्री बस ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई है, जबकि 26 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। हादसा बस के हरिद्वार से रवाना होने के महज एक घंटे बाद हुआ, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, रुद्रप्रयाग में सोमवार शाम एक बोलेरो के करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की जान चली गई और 6 घायल हो गए।
पीटीआई के अनुसार, 'विश्वनाथ सेवा' की बस मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। लगभग एक घंटे बाद ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर यह हादसा हो गया।
🚨 Major accident near Guler Bazar, Dehradun: A bus with 30–35 passengers plunged 100 metres into a gorge below a bridge. Rescue teams have saved around 20 injured passengers, and efforts are still ongoing.
#Rishikesh #Uttarakhand #BusAccident https://t.co/fRCVG5U4yI
— Manakdeep Singh (किसान पुत्र 🌾) (@ManakdeepSingh) November 17, 2026
इससे एक दिन पहले सोमवार शाम रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-कंडारा मोटर मार्ग पर भी बड़ा हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में रांसी निवासी कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), देड़ा गांव के सूरत सिंह (42) और दादा गीड बस्ती, रांसी निवासी बलवीर सिंह (70) की मौत हो गई। वहीं घायलों में रांसी के उम्मेद सिंह राणा (52), राजेंद्र सिंह (56) और लविश राणा (25), कांथा गांव की आठ वर्षीय वंशिका, पूजा (34) और चिलोंड गांव की उर्मिला देवी (33) शामिल हैं।
दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।