
3 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: उत्तराखंड में बारिश का क्रम लगातार जारी है। इस बीच चारधाम यात्रा सुचारू है लेकिन कई जगहों पर यात्रा मार्ग भूस्खलन के कारण खतरनाक बना हुआ है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग के द्वारा टिहरी, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधम सिंहनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच रुद्रप्रयाग में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जिसके बाद लोगों की टेंशन बढ़ गई है।