
23 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: यूपी में 4 कत्ल- आरोपी भी ढेर, 7 घंटे तक समझाती रही पुलिस फिर...
23 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शंभूपुर गांव में पत्नी समेत 3 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद 3 बच्चों को कमरे में बंधक बनाने वाले अरविंद कुमार ने पुलिस पर भी गोलियां बरसाईं। 7 घंटे तक पुलिस आत्मसमर्पण के लिए उसे समझाती रही हालांकि इस बीच भीतर गोली चलने की आवाज आए। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह भी ढेर हो गया।