
Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार सुबह बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर सिरोबगड़ के पास पहाड़ से अचानक भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरा। इसके बाद हाईवे पूरी तरह बंद हो गया और दोनों तरफ श्रद्धालुओं से भरी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8 बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा नीचे आ गया। इससे बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की आवाजाही रुक गई। हाईवे बंद होने के कारण कई श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सड़क खुलने तक यात्रियों को मौके पर ही सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है।
पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे खतरे वाले क्षेत्रों में आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रुकें। सिरोबगड़ मार्ग साफ होने और प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाने को कहा गया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं से फिलहाल यात्रा रोकने और मौसम व सड़क की स्थिति सामान्य होने का इंतजार करने की अपील की गई है।
#WATCH | Srinagar, Uttarakhand: Following continuous rainfall lashing the region, the Badrinath-Rishikesh National Highway remains blocked near the landslide-prone Sirobagarh zone.
The highway blockage has left a large number of vehicles carrying pilgrims stranded on the road. pic.twitter.com/AbyR2MXyJN— ANI (@ANI) September 27, 2026
बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और अनावश्यक जोखिम न उठाएं। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने भी श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
Badrinath Highway: Debris and boulders falling near Sirobagad
Debris and stones have been falling continuously from the hill near Sirobagad on the Badrinath National Highway since early this morning.
Travellers heading towards Badrinath and Kedarnath are advised to check road… pic.twitter.com/MszAknMBVS— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) September 27, 2026
उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें। साथ ही, मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर सफर करने से बचने की सलाह दी गई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।