देवभूमि उत्तराखंड में मंगल को कैसे हुआ सबसे बड़ा अमंगल? ऋषिकेश-बद्रीनाथ में 14 लोगों की मौत

Published : Nov 17, 2026, 10:51 AM IST
uttarakhand road accident rishikesh badrinath highway

सार

Rishikesh Badrinath Highway Accident : देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में मंगल के दिन अमंगलकारी घटना हुआ। जहां ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे से लेकर रुद्रप्रयाग पर हुए दो सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ऋषिकेश/बद्रीनाथ. उत्तराखंड की देवभूमि में मंगलवार का दिन कई परिवारों के लिए दर्दनाक साबित हुआ। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे से लेकर रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी तक दो बड़े सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। कहीं यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी तो कहीं शादी समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो खाई में समा गई। दोनों हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।

गूलर के पास नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस

  • पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास हुआ। मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
  • इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

शादी से लौट रही बारातियों की बोलेरो खाई में गिरी

  • दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बारातियों की बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
  • इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

एक दिन में 14 मौतों से पसरा मातम

  • उत्तराखंड में एक ही दिन हुए इन दो हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक तरफ बस में सवार यात्री अपने सफर पर निकले थे, वहीं दूसरी तरफ लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। लेकिन दोनों जगह हुए हादसों ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।
  • दोनों दुर्घटनाओं में कुल 14 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हो गए। पहाड़ी सड़कों पर हुए इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को सामने ला दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indian 6th Gen Fighter: AI, स्टेल्थ और ड्रोन की ताकत, कितना ताकतवर होगा भारत का नया फाइटर जेट?
PM मोदी पहुंचे 125 साल पुराने गुरुद्वारे! Manila में Khalsa Diwan के दर्शन कर हुए भावुक