'भैया की साली से था प्यार...' शादी तय होते ही बिगड़ी बात, फिर वाराणसी के होटल से फैली सनसनी!

Published : Nov 17, 2026, 04:00 PM IST
varanasi hotel couple death love affair vikas priya kesari

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी के होटल में विकास केसरी और प्रिया केसरी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रिया की शादी कहीं और तय होने के बाद विवाद की आशंका है। जानें क्या है पूरा मामला और पुलिस जांच।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेम कहानी का बेहद दुखद अंत सामने आया है। जिस युवती से युवक शादी करना चाहता था, उसका रिश्ता कहीं और तय हो गया। इसके कुछ समय बाद दोनों एक होटल के कमरे में मृत मिले। युवती के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे, जबकि युवक का शव भी उसी कमरे में मिला। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

वाराणसी के होटल में मिलीं दो लाशें

मामला वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट रोड स्थित केजे होटल का है। सोमवार, 16 नवंबर को होटल के एक कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया। अंदर युवती का शव बाथरूम में पड़ा था, जबकि युवक का शव भी कमरे में मिला। पुलिस ने घटनास्थल को जांच के दायरे में लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया।

यह भी पढ़ें: 16 दिन में 7 कत्ल... कार पर PRESS का स्टीकर, पीछे लाशें! बेंगलुरु के सीरियल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

भैया की साली से था युवक का प्रेम संबंध

मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय विकास केसरी के रूप में हुई है, जो वाराणसी के बीएलडब्ल्यू पहाड़ी गेट इलाके का रहने वाला था। वहीं, 23 वर्षीय प्रिया केसरी बड़ागांव के बसनी क्षेत्र की निवासी थी। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रिया विकास के बड़े भाई की साली थी। पारिवारिक मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे।

प्रिया की शादी कहीं और तय हुई तो बढ़ा विवाद

मामले में सबसे अहम जानकारी प्रिया की शादी को लेकर सामने आई है। परिजनों के अनुसार, प्रिया का रिश्ता किसी दूसरे युवक से तय हो गया था। बताया जा रहा है कि विकास इस फैसले से नाराज था। पुलिस को आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है।

होटल में रिश्तेदार बताकर बुक कराया था कमरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास और प्रिया सोमवार को होटल पहुंचे थे। विकास ने प्रिया को अपनी रिश्तेदार बताते हुए कमरा बुक कराया था। काफी समय तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। शुरुआती जांच में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका सामने आई है। हालांकि, घटनाक्रम की पूरी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलने पर गोमती जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस होटल कर्मचारियों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि होटल के कमरे में आखिर क्या हुआ था और घटना के पीछे कौन-सी परिस्थितियां जिम्मेदार थीं।

यह भी पढ़ें: आजम खान की जेल के पीछे किसका हाथ? राजभर ने अखिलेश यादव पर फोड़ा सियासी बम!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab Diwali Bumper Lottery: कौन हैं बलजिंदर सिंह जिन्हें 500 के टिकट ने बनाया 12 करोड़ का मालिक
15000 Cr का मालिक बना ड्राइवर! शाही ठाठ छोड़ प्रिंस विलियम ने क्यों चलाया ई-रिक्शा?