Vietnam Boat Capsize: वियतनाम में बड़ा हादसा, 32 भारतीयों से भरी स्पीडबोट बीच समंदर डूबी, 15 मौत-VIDEO

Published : Jul 11, 2026, 03:50 PM ISTUpdated : Jul 11, 2026, 04:15 PM IST
Vietnam Boat Accident

सार

Vietnam Indian Tourists Boat Accident: वियतनाम के Phu Quoc Island के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलट गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जानिए कैसे हुआ हादसा।

Vietnam Boat Accident Updates: वियतनाम के फेमस फु क्वोक द्वीप (Phu Quoc Island) के पास शनिवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है। 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट अचानक बीच समंदर में पलट गई। वियतनामी मीडिया वेबसाइट VnExpress International के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। नाव पर 32 भारतीयों के अलावा क्रू के 4 सदस्य भी सवार थे। भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Vietnam) स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है। इस घटना का वीडियो (Vietnam Boat Capsize Video) भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर की तेज लहरों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलता दिखाई दे रहा है।

समंदर के अंदर फंसे रह गए सैलानी, लोकल बोट्स ने बचाई जान

वियतनामी मीडिया वेबसाइट VnExpress International की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा 11 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे के करीब एन थोई (An Thoi) के पास समुद्र में हुआ। उस वक्त मौसम में बारिश तो नहीं हो रही थी, लेकिन समंदर में लहरें बेहद उग्र और खतरनाक थीं। खराब मौसम के बावजूद वहां टूरिस्ट नावें ऑपरेट की जा रही थीं, जो इस बड़े हादसे की वजह बनी। हादसे के वक्त पास से गुजर रही अन्य टूरिस्ट नावों ने जब बोट को पलटते देखा, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़ीं।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक स्थानीय बोट ऑपरेटर ने बताया कि 'हमारी नाव महज 5 मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि नाव पलटने की वजह से कई भारतीय पर्यटक उसके अंदर ही फंस (Trapped Inside) गए थे। बेहद मशक्कत के बाद सिर्फ कुछ ही लोगों को होश में बाहर निकाला जा सका है।'

भारतीय दूतावास ने संभाली कमान

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इस दुखद घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने बताया कि वे स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित परिवारों की मदद और जानकारी साझा करने के लिए हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City) और हनोई (Hanoi) में तुरंत कंट्रोल रूम (Control Rooms) स्थापित कर दिए गए हैं।

वियतनाम हादसे के लिए हेल्पलाइन नंबर

हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम (Consulate General of India)

+84 36 281 7930

+84 91 552 37 14

+84 33 452 0414

हनोई कंट्रोल रूम (Embassy of India, Hanoi)

+84 91 308 9165

वियतनाम बोट हादसे के रेस्क्यू का वीडियो

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

महिलाओं के बाल खींचे-लाठियां बरसाईं, MP के दतिया में सुबह 5 बजे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर
Bengaluru Triple Murder: मां, दादी और साले की हत्या, फिर सुसाइड...आखिर घर में हुआ क्या था?