Instagram Sensation: 138 मिलियन व्यूज वाली रील ने कैसे बदली 2 साल के बच्चे की किस्मत? अब पढ़ाई होगी फ्री

Published : Nov 19, 2026, 03:09 PM IST
viral instagram reel aura kid free education graduation honda showroom yavatmal

सार

महाराष्ट्र के यवतमाल के 2 साल के रुद्रांश सिंह ठाकुर की इंस्टाग्राम रील को 138 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। अब होंडा शोरूम मालिक ने 'ऑरा किड' की किंडरगार्टन से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है।

Viral Instagram Reel: सोशल मीडिया पर कब, किसकी किस्मत बदल जाए, कहना मुश्किल है। महाराष्ट्र के यवतमाल के दो साल के रुद्रांश सिंह ठाकुर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। होंडा एक्टिवा की डिलीवरी के दौरान बनाया गया उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर 138 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब इस वायरल वीडियो के चलते बच्चे को ऐसा तोहफा मिला है, जो उसके भविष्य के काम आएगा। स्थानीय होंडा शोरूम के मालिक ने किंडरगार्टन से लेकर ग्रेजुएशन तक उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा किया है।

Viral Video: सनग्लासेस और अंदाज ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन

  • यह वीडियो 9 नवंबर को यवतमाल के एक होंडा शोरूम में शूट हुआ था। रुद्रांश अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ नई एक्टिवा लेने पहुंचा था।
  • नई स्कूटर के सामने सनग्लासेस लगाए और जेब में हाथ डालकर पोज देते रुद्रांश का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।
  • वीडियो वायरल हुआ तो लोग उसे 'ऑरा किड' कहने लगे।
  • 19 नवंबर तक रील को 138 मिलियन से ज्यादा व्यूज, 11.5 मिलियन लाइक्स, 68 हजार से अधिक कमेंट्स और 2.5 मिलियन शेयर मिल चुके हैं।

Honda Showroom Owner: ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का खर्च उठाएंगे

वीडियो की लोकप्रियता 'साई पॉइंट होंडा' के मालिक दिलीप बोबाडे पाटिल तक पहुंची। उन्होंने रुद्रांश और उसके परिवार को बुलाकर किंडरगार्टन से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया।

  • बच्चे की किंडरगार्टन से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च शोरूम मालिक उठाएंगे।
  • इस पहल की जानकारी कंटेंट क्रिएटर यश चिंचोलकर ने भी साझा की।
  • उन्होंने इसे वायरल वीडियो के बाद मिले दूसरे उपहारों से ज्यादा अहम बताया।

Viral Reel पर मां ने जताई खुशी

रुद्रांश की मां ने कहा कि पहले उन्हें सोशल मीडिया पर दूसरे बच्चों के वीडियो देखना अच्छा लगता था। अब अपने बेटे को इतना प्यार मिलता देखकर वह बेहद खुश हैं। परिवार के लिए यह वायरल वीडियो सिर्फ लोकप्रियता नहीं, बल्कि बच्चे की पढ़ाई से जुड़ी एक बड़ी मदद लेकर आया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Cyclone Akawan: पुरी पर मंडरा रहा चक्रवात 'अकवान' का बड़ा खतरा? IG ने बताई 9 ODRAF टीमों की तैयारी!
UP Politics: अयोध्या से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव तो योगी भी भरेंगे पर्चा! सीएम ने दी खुली चुनौती