दिमाग है या सुपर कंप्यूटर? 5 साल के बच्चे ने सिर्फ 1 मिनट में तोड़ डाला World Record!

Published : Nov 19, 2026, 08:21 PM IST
Nilan Jeevith

सार

Viral News: 5 साल के बच्चे ने महज 1 मिनट में 26 तिरुक्कुरल दोहे सुनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जानिए डेढ़ साल की उम्र से शुरू हुई इस नन्हे जीनियस की कहानी।

Coimbatore Viral News: अक्सर 5 साल की उम्र में बच्चे खेल-कूद और कार्टून में व्यस्त रहते हैं, लेकिन तमिलनाडु के कोयंबटूर (Coimbatore) के रहने वाले नन्हे नीलन जीवित (Nilan Jeevith) ने ऐसी करिश्माई याददाश्त दिखाई है कि हर कोई दंग रह गया। नीलन ने बिना रुके महज 60 सेकंड यानी 1 मिनट में 26 तिरुक्कुरल (Thirukkural) दोहे सुनाकर 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (International Book of Records) में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सबसे खास बात ये है कि नीलन ने चेन्नई के एक बच्चे के 25 दोहों का पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़कर ये नया मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं इस नन्हे जीनियस के दिमाग और मेहनत की ये दिलचस्प कहानी..

डेढ़ साल की उम्र में शुरू हुआ था यह अनोखा सफर

नीलन की इस बड़ी कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता की समझदारी और सही परवरिश छिपी है। नीलन के पिता बताते हैं कि जब वह सिर्फ डेढ़ साल का था, तभी से उन्होंने खेल-खेल में उसे तमिल साहित्य के मशहूर 'तिरुक्कुरल' दोहे सुनाना शुरू कर दिया था। शुरुआत में नीलन को इन दोहों का मतलब भी नहीं पता था, लेकिन वह अपने पिता के पीछे-पीछे शब्दों को दोहराता था। देखते ही देखते जब पिता दोहे का पहला शब्द बोलते, तो नीलन आगे की पूरी लाइन खुद सुनाने लगता।

डांस क्लास में नहीं लगा मन, लेकिन दोहों ने बनाया चैंपियन

हर बच्चे का हुनर अलग होता है। नीलन के माता-पिता ने इस बात को बखूबी समझा। उन्होंने शुरुआत में नीलन को डांस क्लास में भेजा, लेकिन वहां उसका बिल्कुल मन नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने उस पर कोई दबाव नहीं डाला और उसे बैडमिंटन व साहित्य की तरफ मोड़ा। स्कूल और मोहल्ले की प्रतियोगिताओं में जब नीलन ने इनाम जीतना शुरू किया, तब परिवार को उसकी गजब की याददाश्त (Memory Power) का अंदाजा हुआ।

इंडिया और एशिया के बाद अब दुनिया में बजा डंका

वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंचना नीलन के लिए आसान नहीं था। तेज रफ्तार में 1 मिनट तक बिना रुके बोलने के दौरान शुरुआत में उसे सांस लेने में दिक्कत होती थी। एक समय तो माता-पिता को लगा कि बच्चे पर ज्यादा दबाव न पड़े, इसलिए प्लान छोड़ देना चाहिए। लेकिन नीलन को इसमें इतना मजा आने लगा था कि वह खेलते-कूदते और ड्राइंग बनाते समय भी खुद ही दोहों की प्रैक्टिस करता था। सबसे पहले नीलन ने 1 मिनट में 24 दोहे सुनाकर 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में जगह बनाई। इसके बाद अपनी रफ्तार और बढ़ाते हुए उसने 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता। आखिरकार कुछ ही दिनों की और प्रैक्टिस के बाद उसने 1 मिनट में 26 दोहे सुनाकर 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lottery Result Today: 19 नवंबर को किसने जीते 1 करोड़ रुपये? यहां देखें विनर लिस्ट
'अखिलेश 14 साल के बच्चे की मौत के जिम्मेदार' तो योगी पहुंचे घर, गोरखपुर सियासत के बीच एक मां का दर्द