
Nepal Flash Flood Viral Video: नेपाल में आई भयानक बाढ़ ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। पानी के तेज बहाव में घर कैसे पलक झपकते ही ढह रहे हैं, इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इन्हीं में से एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। इसमें बाढ़, पत्थर और मलबे के बीच एक दो मंजिला हरा घर मजबूती से खड़ा है। इसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, कुछ लोगों ने इसे चमत्कार बताया। वहीं, कई लोग पूछने लगे कि इसे बनाया कैसे गया है और इसका इंजीनियर कौन है। अब एक्सपर्ट्स इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इतनी भयानक बाढ़ में भी ये घर कैसे टिका रहा।
इस फ्लैश फ्लड में सिर्फ पानी नहीं बह रहा था। पानी के साथ मिट्टी, बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और दूसरे टूटे हुए घरों का मलबा भी तेज रफ्तार से आ रहा था। जब ये चीजें घरों की दीवारों से जोर से टकराईं, तो दीवारें कमजोर होकर गिर गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ के बीच मजबूती से खड़ा ये घर RCC यानी रीइन्फोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट (Reinforced Cement Concrete) फ्रेम पर बना हो सकता है। इसका मतलब है कि घर के अंदर लोहे की सरिया से मजबूत किए गए कंक्रीट के कॉलम और बीम का एक पक्का ढांचा है। ऐसे में जब बाढ़ का दबाव आता है, तो पूरा जोर सिर्फ दीवारों पर नहीं पड़ता। घर का मुख्य ढांचा इस दबाव को कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से झेल पाता है।
माना जा रहा है कि बाढ़ में घर के न गिरने की एक वजह उसकी लोकेशन भी हो सकती है। हो सकता है कि बाढ़ के पानी और मलबे का सबसे तेज बहाव सीधे घर के बीचों-बीच टकराने के बजाय, उसके दोनों तरफ से निकल गया हो। एक और दिलचस्प बात ये है कि घर के चारों ओर जमा हुई मिट्टी और मलबे ने बाद में एक दीवार की तरह काम किया होगा, जिसने पानी की रफ्तार को कुछ हद तक कम कर दिया।
इसलिए, इस घर के बचने को सिर्फ एक चमत्कार नहीं कहा जा सकता। एक्सपर्ट्स का कहना है कि घर की मजबूत बनावट, उसकी लोकेशन, पानी के बहाव की दिशा और आसपास के हालात, इन सबने मिलकर इसे बचाया है।
बाढ़ के समय कौन-सा घर बचेगा और कौन-सा ढह जाएगा, यह किसी एक वजह से तय नहीं होता। पानी की रफ्तार, मिट्टी का कटाव, घर की नींव, कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी और बाढ़ की दिशा, ये सभी चीजें मिलकर असर डालती हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।