ट्रेन में अजीब वाकया! ₹10 देकर युवक ने ट्रांसजेंडर महिला से मांगा किस, वायरल हुआ VIDEO

Published : Mar 24, 2026, 12:12 PM IST
ट्रेन में अजीब वाकया! ₹10 देकर युवक ने ट्रांसजेंडर महिला से मांगा किस, वायरल हुआ VIDEO

सार

ट्रेन में एक युवक को ट्रांसजेंडर महिला द्वारा किस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने 10 रुपये देने के बाद किस की मांग की, जिसे महिला ने पूरा किया। इस घटना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं और इसे स्क्रिप्टेड भी बताया जा रहा है।

Transgender Kisses Man in Train: आजकल एक तरफ जहां जेन-ज़ी (Gen-Z) वाले भी शादी कर रहे हैं, वहीं 90 के दशक में पैदा हुए कई लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है।  कुंवारे लड़कों (Single Boys) को टैग करके तरह-तरह के कैप्शन वाले फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो 'X' (पहले ट्विटर) पर सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि अपने जान-पहचान के सिंगल्स को टैग करें। वीडियो देखने वाले कमेंट कर रहे हैं कि अगर सिंगल रहे तो आगे यही हाल होगा।

अनामिका (@Anamika_Vibes) नाम के एक 'X' अकाउंट से यह वीडियो 23 मार्च को शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो को 48 हजार से ज्यादा व्यूज और 200 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि 'लड़का तो होशियार निकला, सिर्फ 10 रुपये में अपनी इच्छा पूरी कर ली'। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन में इस तरह का बर्ताव शर्मनाक है। तो चलिए देखते हैं कि इस वायरल वीडियो में आखिर है क्या।

युवक को किस करती दिखीं ट्रांसजेंडर महिला

ट्रेन में सफर के दौरान ट्रांसजेंडर लोगों को भीख मांगते हुए सबने देखा होगा। कुछ लोग पैसों के लिए परेशान करते हैं, तो ज्यादातर जितना दो, उतना लेकर आशीर्वाद देकर चले जाते हैं। कुछ ट्रांसजेंडर तो कम समय में ही यात्रियों से घुल-मिलकर बातें करने लगते हैं। खासकर मुंबई की लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Trains Videos) में भीख मांगने वाले ट्रांसजेंडर्स के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। फिलहाल, एक ट्रांसजेंडर महिला का एक युवक को किस करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या है?

एक युवक ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर बैठा है। तभी वहां एक ट्रांसजेंडर महिला आती है। युवक उन्हें 10 रुपये का नोट देता है। पैसे लेने के बाद ट्रांसजेंडर महिला उसे 'भला हो' कहकर आशीर्वाद देती है। तभी युवक किस मांगने के लिए अपने होंठ आगे कर देता है। एक पल के लिए तो ट्रांसजेंडर महिला किस करने से मना कर देती है। लेकिन लड़के के बार-बार जोर देने पर वह उसके होंठों पर किस कर देती है। यह पूरा वाकया एक दूसरे यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

यह घटना किस ट्रेन में हुई और वह युवक कौन है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कुछ लोगों को शक है कि यह वीडियो रील्स के लिए बनाया गया होगा। उनका कहना है कि यह सब कुछ अचानक नहीं हुआ, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ किया गया है। वहीं कुछ लोग कल्पना कर रहे हैं कि अगर यह घटना सच में हुई है, तो युवक के घरवाले वीडियो देखकर कैसा रिएक्शन देंगे।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

महिला SSC अफसरों को परमानेंट कमीशन-सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, क्या बदलेगी सेना की नीति?
Jaisalmer Horror: टीचर ने आशिक संग मिलकर बनाया मर्डर का प्लान, खुद के हाथों उजाड़ा अपना सुहाग!