Viral Video: मुझे तो पता ही नहीं था कि भूख लगी है... सरप्राइज खाना देखकर रो पड़ा Swiggy राइडर, देखें

Published : Mar 11, 2026, 11:14 AM IST
viral video swiggy delivery rider

सार

Viral Video Swiggy Delivery Rider: एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है। इसमें एक स्विग्गी डिलीवरी राइडर को कुछ कस्टमर के साथ बैठकर खाना खाते हुए दिखाया गया है। शुरुआत में यह पल एक हल्के-फुल्के “लेट्स पार्टी” माहौल जैसा लगता है, लेकिन जल्द ही यह दृश्य भावनाओं से भर जाता है। नीचे देखिए वीडियो।

Swiggy Delivery Rider Emotional Video Viral: सोशल मीडिया एक्स, इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फूड डिलीवरी राइडर, जो अपने ऑरेंज स्विग्गी यूनिफॉर्म में है, खाना खाते हुए पूरी तरह भावुक दिखाई देता है। वह बताता है कि पूरे दिन उसने कुछ नहीं खाया था, केवल सुबह एक कप चाय पी थी और इसके बाद लगातार डिलीवरी करता रहा। उसे तो यह भी याद नहीं था कि वह भूखा है... रोने लगता है। अपने दो बच्चों, एक बेटे और एक बेटी के लिए घर की जिम्मेदारियां निभाते हुए, उसने यह पल बेहद खास बताया। कस्टमर राइडर को ढांढस बंधाते हैं और पहले उसे खाना पूरा करने की सलाह देते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि वह अपने बच्चों को लेकर कस्टमर से कुछ कहता है, तब वे घर ले जाने के लिए भी एक्स्ट्रा खाना पैक करा कर देने की बात करते हैं। कुल मिला कर यह वीडियो बहुत ही भावुक करने वाला है। नीचे देखें वीडियो-

 

 

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय

जहां कुछ लोग इस इमोशनल पल की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे संवेदनशील पलों को कैमरे में कैद कर वायरल करना सही है। आलोचकों का कहना है कि दयालुता दिखाने का मकसद कभी भी ऑनलाइन ध्यान आकर्षित करना नहीं होना चाहिए। दूसरी ओर, बहुत से लोग इसे भारतीय गिग वर्कर्स की वास्तविक चुनौतियों को उजागर करने वाला मान रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो यह याद दिलाते हैं कि हर रोज लाखों लोग परिवार का पेट पालने के लिए लंबी मेहनत करते हैं, कभी-कभी अपनी भूख और थकान को नजरअंदाज कर देते हैं।

 

 

वीडियो में दिखी गिग वर्कर्स की हकीकत

यह वायरल वीडियो सिर्फ एक राइडर की भावनाओं तक सीमित नहीं है। यह एक बड़े सामाजिक संदेश की तरह है जो दिखाता है कि ऐप-आधारित डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले लोग अक्सर फिक्स सैलरी के बिना काम करते हैं और ऑर्डर की संख्या पर निर्भर रहते हैं। इसके कारण वे लंबे घंटे काम करते हैं और व्यक्तिगत जरूरतों को पीछे छोड़ देते हैं। इस क्लिप ने एक बार फिर लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि दयालुता और इंसानियत छोटे-छोटे कार्यों में भी कितनी बड़ी ताकत रखती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Loksabha में Rahul Gandhi के लिए कवच बनीं बहन Priyanka Gandhi, सुनिए क्या कहा...
Parrot Astrologer: 'गहनों के बिना पूजा की तो अनिष्ट होगा', तोता ज्योतिष के चक्कर में IT अफसर ने गंवाया 35 लाख