Weather Update 10 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-राजस्थान में तूफान के आसार

Published : Aug 10, 2026, 06:32 AM IST
Weather Forecast 10 August 2026

सार

Weather Update Monday 10 August 2026: IMD वेदर रिपोर्ट के अनुसार सामेवार यानी 10 अगस्त को दिल्ली-NCR, यूपी, MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और तूफान के आसार हैं। जानें आपके शहर का हाल।

Weather Today 10 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। 10 अगस्त को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य भारत के छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। राजस्थान के कई इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जगहों पर मध्यम से हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में बादल, हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में 10 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम 25°C रह सकता है। आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 11 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है। गुरुग्राम में तापमान करीब 36°C/27°C और फरीदाबाद-एनसीआर क्षेत्र में उमस के साथ बारिश के आसार रहेंगे।

हरियाणा में गर्मी के बीच बारिश

अंबाला, भिवानी, हिसार, करनाल और रोहतक समेत हरियाणा के कई शहरों में 10 अगस्त को एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान ज्यादातर 34 से 36°C के आसपास रहेगा। 11 अगस्त को भी बारिश की संभावना बनी हुई है, हालांकि इन शहरों के लिए कोई विशेष चेतावनी दर्ज नहीं है।

उत्तर प्रदेश में बादल और बौछारों का दौर

आगरा, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में 10 अगस्त को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। लखनऊ में तापमान 35°C/27°C, जबकि कानपुर में करीब 32°C/25°C रह सकता है। 11 अगस्त को भी कई जगह बारिश और कुछ इलाकों में गरज-चमक की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Weather Update 8 August 2026: झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, बिहार में भी बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तूफानी मौसम

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और पचमढ़ी समेत मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को गरज, तूफान और बारिश की संभावना है। ग्वालियर में मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी दर्ज है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में भी 10 अगस्त को थंडरस्टॉर्म के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। तापमान करीब 33°C तक रह सकता है।

राजस्थान में कई दिनों तक आंधी-बारिश

राजस्थान के अजमेर, अलवर, जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर और अन्य इलाकों में 10 अगस्त को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहेंगी। कोटा में भारी बारिश की संभावना के साथ तूफान का संकेत है। जयपुर में करीब 30°C, जबकि कोटा में 29°C तापमान रह सकता है। 11 अगस्त को कई जगह बारिश हल्की होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Weather Update 8 August 2026: झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, बिहार में भी बरसेंगे बादल

महाराष्ट्र में मुंबई से नागपुर तक बारिश

मुंबई के बोरीवली, चेंबूर, कोलाबा, मुलुंड, पवई, सांताक्रूज और वर्ली में 10 अगस्त को मध्यम बारिश का अनुमान है। मुंबई का तापमान करीब 30-31°C रहेगा। अमरावती और नागपुर में हल्की बारिश जारी रह सकती है। नासिक में भी करीब 27°C तापमान के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

सोमवार का मौसम इंपोर्टेंट पॉइंटर्स

  • दिल्ली-NCR: बादल और हल्की बारिश।
  • यूपी: कई जिलों में बारिश/बौछारें।
  • एमपी-छत्तीसगढ़: गरज-चमक और बिजली का खतरा।
  • राजस्थान: कई इलाकों में तूफान के साथ बारिश।
  • महाराष्ट्र: मुंबई में मध्यम बारिश का दौर।
  • हरियाणा: एक-दो दौर बारिश, तापमान 34-36°C।
  • 11 अगस्त को भी कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के संकेत।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

'अपराधी बेखौफ, बेटियां असुरक्षित'... अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा
Strait of Hormuz खोलो और न्यूक्लियर डील की ज़िद छोड़ देंगे Donald Trump? रिपोर्ट में बड़ा दावा