
Asansol News: आसनसोल से एक हैरान करने वाली खबर है. यहां रानीगंज शहर के चिनकुटी मोड़ के पास एक कचरे के ढेर में बहुत सारे वोटर कार्ड मिले हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. एक नौजवान ने बताया कि वह स्टेशन से घर लौट रहा था. तभी उसके भाई ने फोन करके बताया कि उसका वोटर कार्ड कचरे में पड़ा हुआ है. जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि वाकई उसके नाम का वोटर कार्ड वहां पड़ा था. हालांकि, लड़के का दावा है कि उसका असली वोटर कार्ड घर पर सुरक्षित है और उसने इसे किसी को इस्तेमाल के लिए नहीं दिया है.
इस घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में वोटर कार्ड वहां कैसे पहुंचे? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कोई पुराना वोटर कार्ड जमा करके नया कार्ड बनवाता है, तो नियम के मुताबिक पुराने कार्ड को नष्ट कर दिया जाना चाहिए. यह काम संबंधित दफ्तर में ही होना चाहिए. लेकिन इस तरह खुले में कचरे के ढेर में कार्ड फेंकना सही नहीं है. लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी वोटर कार्ड बरामद कर लिए. चुनाव के माहौल के बीच इस घटना ने सबको चौंका दिया है.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।