Published : May 04, 2026, 06:00 AM ISTUpdated : May 05, 2026, 02:27 PM IST

West Bengal Election Results Updates: नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तय, CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

सार

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026 : पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद सियासी माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। इसी बीच Narendra Modi पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके पहुंचते ही पूरे परिसर में ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंज उठे और समर्थकों ने इस जीत को बड़े बदलाव के रूप में पेश किया। प्रधानमंत्री का यह पारंपरिक अंदाज भी खास चर्चा का विषय बन गया, जिसे बंगाल की संस्कृति से जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर माहौल पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भरा नजर आया, जहां हर तरफ जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। राजनीतिक तौर पर भी इस जीत को अहम माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी पहली बार पश्चिम बंगाल में सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है। पीएम मोदी की मौजूदगी ने इस जश्न को और बड़ा बना दिया, वहीं उनके संदेश और अंदाज ने कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत राजनीतिक संकेत भी दिया।

west bengal assembly election results 2026 live updates tmc bjp congress left winners vote share mamata banerjee pm modi

09:12 PM (IST) May 04

Bhabanipur Seat Results LIVE: 18वें राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी आगे

पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। 18वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने तक सुवेंदु अधिकारी ने मजबूत बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 66,785 वोट मिले हैं, जबकि ममता बनर्जी को 55,782 वोट प्राप्त हुए हैं।

इस तरह सुवेंदु अधिकारी करीब 11,003 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती दौर में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन अब रुझान धीरे-धीरे एक तरफ झुकते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अंतिम नतीजों के लिए अभी आगे की गिनती अहम मानी जा रही है।

08:23 PM (IST) May 04

‘ये जीत बंगाल की जनता को समर्पित’ पीएम मोदी का भावुक संदेश

चुनावी नतीजों के बाद पीएम ने पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत के पीछे वर्षों की मेहनत और संघर्ष छिपा है, जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन तक लगा दिया।

पीएम मोदी ने खास तौर पर महिला कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कई मुश्किलें और अत्याचार झेले, लेकिन अपने संकल्प से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल और केरल में पार्टी के कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, फिर भी उन्होंने संगठन को मजबूत बनाए रखा।

प्रधानमंत्री ने इस जीत का पूरा श्रेय ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को दिया, जिन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी का साथ निभाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक नए दौर की शुरुआत है। उनके शब्दों में, 4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की धरती पर एक नए सवेरा की शुरुआत हो चुकी है।

08:06 PM (IST) May 04

नारी शक्ति वंदन बिल पर पीएम मोदी का हमला, विपक्ष पर साधा निशाना

चुनावी माहौल के बीच पीएम ने ‘नारी शक्ति वंदन बिल’ को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने इस बिल को पास नहीं होने दिया, जिससे महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने की कोशिशों में रुकावट आई।

पीएम मोदी ने सीधे तौर पर TMC,INC और Dravida Munnetra Kazhagam पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि महिला विरोधी राजनीति का असर लंबे समय तक दिखेगा। उन्होंने इस मुद्दे को महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को और मजबूत किया जाएगा।

 

 

07:52 PM (IST) May 04

‘मां गंगा का आशीर्वाद हम पर बरस रहा है’- पीएम मोदी

चुनावी नतीजों के बीच पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भावनात्मक और राजनीतिक दोनों तरह के संकेत दिए। उन्होंने 2013 का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे काशी में नामांकन भरने पहुंचे थे, तब उनके मुंह से सहज ही निकला था “मां गंगा ने मुझे बुलाया है।” पीएम मोदी ने कहा कि आज भी उन्हें हर पल यह महसूस होता है कि मां गंगा का आशीर्वाद लगातार उन पर और देशवासियों पर बना हुआ है।

उन्होंने आगे साफ किया कि नई सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी ने इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान को भी लोकतंत्र की ताकत बताया। उनके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान अपने आप में ऐतिहासिक है, जबकि असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में भी नए रिकॉर्ड बने हैं। खास तौर पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की सबसे सकारात्मक तस्वीर बताया।

07:24 PM (IST) May 04

पीएम मोदी बोले, आज की जीत ऐतिहासिक

चुनावी नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “आज की जीत ऐतिहासिक है। जब सालों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी चेहरे पर दिखती है, वही खुशी आज देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर नजर आ रही है।” पीएम मोदी के इस बयान में लंबे समय से की गई मेहनत, संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के समर्पण की झलक साफ दिखाई देती है। उनके मुताबिक, यह जीत सिर्फ चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और विश्वास का परिणाम है।

 

 

07:21 PM (IST) May 04

नितिन नवीन बोले- 2024 की ‘कसक’ आज पूरी, जनता ने दिया प्रचंड जनादे

नितिन नबीन ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 4 मई का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद अहम साबित हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि 4 जून 2024 को जनता ने पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा तो जताया था, लेकिन कहीं न कहीं एक अधूरापन रह गया था। उनके मुताबिक, अब 4 मई को मिले प्रचंड जनादेश ने उस कमी को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद हुए हर चुनाव में जनता ने भाजपा को मजबूती से समर्थन दिया और अलग-अलग राज्यों में बड़ी जीत दिलाई। नितिन नवीन ने आगे विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी का विस्तार और तेज होगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में भी भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करेगी और वहां भी ‘कमल’ खिलने का समय दूर नहीं है।

 

 

07:13 PM (IST) May 04

ऐतिहासिक जीत के बाद पारंपरिक अंदाज में BJP दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

बंगाल में जीत के बाद जब पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, तो उनका अंदाज भी चर्चा में रहा। धोती-कुर्ता में पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान नितिन नबीन ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत करने की कोशिश की, लेकिन पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए वही माला नितिन नबीन को पहना दी। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए खास बन गया और इसे जीत की खुशी साझा करने के एक सादगी भरे अंदाज के रूप में देखा गया।

 

 

06:49 PM (IST) May 04

“कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत”: बंगाल विजय पर PM मोदी ने जताया आभार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी। पीएम मोदी ने लिखा कि वह उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं, जिन्होंने वर्षों तक जमीनी स्तर पर मेहनत की, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया और पार्टी के विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यही कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं, जिनकी प्रतिबद्धता और समर्पण ने भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

 

 

06:12 PM (IST) May 04

“बंगाल में खिला कमल”: PM मोदी का ट्वीट, ऐतिहासिक जीत पर जनता को नमन

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर राज्य की जनता का आभार जताया है। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि “बंगाल में कमल खिल चुका है। यह जनता की ताकत की जीत है और सुशासन की राजनीति की विजय है।” उन्होंने राज्य के हर मतदाता को नमन करते हुए कहा कि यह शानदार जनादेश भाजपा पर लोगों के विश्वास को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पार्टी जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी सरकार दी जाएगी जो समाज के हर वर्ग को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी और विकास की नई दिशा तय करेगी।
 

 

06:09 PM (IST) May 04

“शून्य से शिखर तक”: बंगाल जीत पर अमित शाह बोले, कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान की विजय

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे कार्यकर्ताओं के वर्षों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत उन हजारों कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों की है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों, हिंसा और दबाव के बावजूद पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। अमित शाह ने कहा, “बंगाल में भाजपा को मिली यह सफलता शून्य से प्रचंड बहुमत तक पहुंचने की लंबी और कठिन यात्रा का परिणाम है। यह उन परिवारों के धैर्य की भी जीत है, जिन्होंने संघर्ष के बावजूद भगवा ध्वज को झुकने नहीं दिया।” उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने इस राजनीतिक यात्रा में अपनी जान गंवाई या कठिन यातनाएं सहीं, लेकिन अपनी विचारधारा से कभी पीछे नहीं हटे। शाह के इस बयान ने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी इस जीत को सिर्फ चुनावी नतीजा नहीं, बल्कि एक लंबे संघर्ष की परिणति के रूप में देख रही है।

05:48 PM (IST) May 04

नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी आगे, लेकिन भवानीपुर में ममता से पिछड़े, बंगाल में दिलचस्प मुकाबला

पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने बढ़त बना ली है। 18 में से 15 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें करीब 1,538 वोटों की बढ़त हासिल है, जिससे यहां मुकाबला उनके पक्ष में जाता दिख रहा है। हालांकि दूसरी ओर कोलकाता की भवानीपुर सीट पर तस्वीर अलग है, जहां ममता बनर्जी उनसे आगे चल रही हैं। दोनों प्रमुख नेताओं के अलग-अलग सीटों पर प्रदर्शन ने बंगाल के चुनावी नतीजों को और दिलचस्प बना दिया है।

05:31 PM (IST) May 04

“15 साल का हिसाब दे रही जनता”: BJP की बड़ी बढ़त पर आनंदमय बर्मन का TMC पर हमला

पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में भाजपा की मजबूत बढ़त के बीच सिलीगुड़ी से बड़ा बयान सामने आया है। माटीगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने कहा कि राज्य की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को जवाब देने का मन पहले ही बना लिया था। उन्होंने कहा, “बंगाल की जनता ने तय कर लिया था कि 15 सालों में हुए भ्रष्टाचार और अत्याचार का जवाब देना है। मैं माटीगारा-नक्सलबाड़ी की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने यह कठिन फैसला लिया।” आनंदमय बर्मन ने आगे दावा किया कि ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने से राज्य में रुके हुए विकास कार्य पूरे होंगे और महिलाओं की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का सनातन हिंदू समाज अब राहत की सांस ले सकेगा।

05:01 PM (IST) May 04

“बंगाल को मिली आजादी”: BJP बढ़त पर निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, मोदी को दिया श्रेय

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पार्टी की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जिन उद्देश्यों के साथ जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी तरह लागू कर दिया है। दुबे ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A को हटाना उन लक्ष्यों में शामिल था, जो अब पूरे हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, जो उनके मुताबिक बांग्लादेशियों के प्रभाव में था, अब उससे मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा “आज पश्चिम बंगाल को आजादी मिल गई है। यह पूरी जीत बंगाल की जनता की जीत है, जिन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा किया,” .

 

 

 

04:37 PM (IST) May 04

भवानीपुर में काउंटिंग रोकी गई, ममता बनर्जी के एजेंट ने लगाए मारपीट के आरोप

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद काउंटिंग को रोकना पड़ा। 15वें राउंड की गिनती के बाद अचानक प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया गया। इसी बीच ममता बनर्जी के काउंटिंग एजेंट ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद खुद ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पहुंच गईं। मौके पर विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CISF के DIG भी काउंटिंग सेंटर पर पहुंच चुके हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

04:22 PM (IST) May 04

भवानीपुर काउंटिंग में बवाल: ममता बनर्जी बिना सुरक्षा पहुंचीं, एजेंट से मारपीट का आरोप

कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र सीट पर मतगणना के बीच सियासी तनाव बढ़ गया है। कड़े मुकाबले के बीच काउंटिंग की रफ्तार धीमी होने के आरोप लग रहे हैं, जिस पर केंद्र के बाहर जमकर हंगामा भी हुआ। इसी बीच ममता बनर्जी बिना भारी सुरक्षा घेरे के सीधे शेखावट काउंटिंग सेंटर पहुंच गईं। वहीं उनके काउंटिंग एजेंट ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई है, जिससे पूरे घटनाक्रम ने और तूल पकड़ लिया है।

 

 

04:02 PM (IST) May 04

भाजपा की बढ़त पर मंत्री परवेश वर्मा ने जलेबी बनाकर मनाया जश्न

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राज्य सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा की बढ़त पर अनोखे अंदाज में खुशी जताई। उन्होंने जलेबी बनाकर जीत के जश्न का इजहार किया।

 

03:35 PM (IST) May 04

“पूरे बंगाल में भाजपा का जलवा”: चौरंगी से संतोष पाठक का बड़ा दावा

कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संतोष पाठक ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है और जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। संतोष पाठक ने दावा किया कि “पूरे बंगाल में भाजपा का जलवा छा गया है, तृणमूल कांग्रेस का विसर्जन हो गया है।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब कई सीटों पर रुझान भाजपा के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

 

 

03:18 PM (IST) May 04

मालतीपुर सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका: मौसम नूर तीसरे नंबर पर, TMC आगे

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की मालतीपुर विधानसभा सीट से चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। मुस्लिम बहुल माने जाने वाले इस क्षेत्र में भी कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। पूर्व सांसद मौसम नूर, जो इस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, फिलहाल तीसरे स्थान पर चल रही हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, उन्हें अब तक 30,318 वोट मिले हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के अब्दुर रहीम बक्शी करीब 25 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी दूसरे स्थान पर चल रही है। इस सीट के रुझान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माने जा रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि मालदा क्षेत्र को लंबे समय से पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

03:15 PM (IST) May 04

“जनता का फैसला सिर माथे”: 47 हजार वोटों से पीछे चल रहे TMC उम्मीदवार शंकर मालाकार का बयान

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मतिगड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर बीजेपी से 47,000 वोटों से पीछे चल रहे शंकर मालाकार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमें जनता के फैसले को स्वीकार करना होगा। अगर हम जनता की राय नहीं सुनेंगे, तो हम कहां टिक पाएंगे? हमें सरकार बनाने की उम्मीद थी, लेकिन जनमत हमारे खिलाफ गया। हमें इसे स्वीकार करना होगा। अभी इसके पीछे के कारणों पर चर्चा करने का समय नहीं है। इसके लिए हमें एक बैठक बुलानी होगी और विस्तार से चर्चा करनी होगी।”

 

 

03:09 PM (IST) May 04

TMC के जमुरिया कार्यालय में लगी आग

पश्चिम बंगाल के जमुरिया में टीमएसी कार्यालय में आग लगने की सूचना है। हालांकि आग कैसे लगी। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

03:03 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का आरोप-'BJP साज़िश कर रही है'

 

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की गिनती के बीच ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर TMC कार्यकर्ताओं और गिनती एजेंटों से पूरी प्रक्रिया खत्म होने तक केंद्रों पर बने रहने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआती राउंड्स में नतीजों को लेकर गड़बड़ी की जा रही है और लगभग 100 जगहों पर गिनती रोके जाने की बात कही। ममता ने BJP पर झूठी जानकारी फैलाने और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ इलाकों में मशीनों और गिनती को लेकर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया कि कई सीटों पर TMC अभी भी आगे है, लेकिन उन्हें दबाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के सभी राउंड पूरे होने पर परिणाम बदल सकते हैं और TMC अंत तक लड़ाई में बनी रहेगी।

 

 

02:52 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे LIVE: स्ट्रॉन्गरूम में ब्लैकआउट

भारत के सबसे अहम माने जाने वाले इस राज्य चुनाव में वोटों की गिनती के बीच, पश्चिम बंगाल में आरोपों-प्रत्यारोपों की तीखी जंग छिड़ गई है-जिसके केंद्र में स्ट्रॉन्गरूम, CCTV कैमरे और बिजली कटौती हैं। तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने तीन खास आरोप लगाए हैं: CCTV कैमरे बंद कर दिए गए, चार स्ट्रॉन्गरूम में बिजली गुल हो गई, और 2 मिनट 16 सेकंड तक बिजली कटी रही-जिसे वह महज़ एक इत्तेफ़ाक नहीं मानतीं।

02:46 PM (IST) May 04

भवानीपुर से ममता बनर्जी 7184 वोटों से आगे

पश्चिम बंगाल 2026 के चुनाव परिणाम में भवानीपुर सीट से टीएमसी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से अभी भी 7184 वोटों से आगे चल रही हैं। अभी तक वहां 12 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। हालांकि नंदीग्राम में लीड कर रहे बीजेपी नेता अधिकारी का दावा है कि वह भवानीपुर भी जीत लेंगे।

02:41 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे LIVE: सागरिका घोष ने गिनती में देरी का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे LIVE: "100 सीटों के रुझान ECI ने अभी तक अपलोड नहीं किए हैं। गिनती में इतनी देरी क्यों? गिनती इतनी धीमी क्यों है? अब तक सिर्फ़ एक या दो राउंड की गिनती क्यों हुई है?" सागरिका घोष ने X पर एक पोस्ट में कहा।

02:32 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 LIVE: बंगाल में BJP की लहर के बीच 'खेला' का आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतगणना केंद्रों पर डटे रहें, भले ही शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निर्णायक बढ़त दिखाते हों। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाया और भारत निर्वाचन आयोग पर शुरुआती रुझानों में हेरफेर करने का इल्ज़ाम लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने धैर्य और सतर्कता बरतने की अपील की, और दावा किया कि शुरुआती दौर के नतीजों को चुनिंदा तरीके से दिखाया जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि BJP अपनी शुरुआती बढ़त को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर और कई सीटों पर TMC के प्रदर्शन को कमतर दिखाकर लोगों की राय को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

02:30 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 LIVE: कूचबिहार के दिनहाटा में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

 

 

02:30 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 लाइव: PM मोदी आज शाम 6 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 लाइव: उम्मीद है कि प्रधानमंत्री BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे, जैसा कि पिछली चुनावी जीतों के दौरान होता रहा है। BJP के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय आएंगे।"

02:29 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 LIVE: बंगाल में BJP आगे, 197 सीटों पर बढ़त; TMC हार की ओर

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में भगवा लहर ज़ोरों पर है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी 197 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों के साथ पीछे है। शुरुआती रुझान BJP के लिए साफ़ बढ़त का संकेत दे रहे हैं, क्योंकि 294 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी बहुमत के आंकड़े को काफ़ी पीछे छोड़ चुकी है।

12:43 PM (IST) May 04

हमे काउंटिंग सेंटर पर जाने से रोका जा रहा: ममता बनर्जी

TMC प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि काउंटिंग स्थल छोड़कर एजेंट न जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एजेंटों और कार्यकर्ताओं को मतगणना सेंटर पर जाने से रोका जा रहा है। दूसरी तरफ ममता बनर्जी के आवास के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

12:39 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल में रामराज आग गया: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल में मिली बंपर जीत पर भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का कहना है कि अब बंगाल में राम राज आ गया है।

 

12:37 PM (IST) May 04

ECI Election Results 2026 LIVE: कूच बिहार काउंटिंग सेंटर के बाहर तनाव की खबर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 लाइव अपडेट्स: कूच बिहार के दिनहाटा इलाके में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर तनाव की खबर मिली है, जहाँ वोटों की गिनती के दौरान BJP और TMC के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हालात कुछ देर के लिए बिगड़ गए, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हालात पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बलों ने दखल दिया, और भीड़ को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। पश्चिम बंगाल भर में वोटों की गिनती का काम जारी रहने के साथ-साथ, अधिकारियों से इस घटना पर और ज़्यादा स्पष्ट बयान आने की उम्मीद है।

12:35 PM (IST) May 04

ECI Election Results 2026 LIVE: क्या इन राज्यों के चुनाव नतीजे 2029 के लोकसभा चुनावों की राह तय करेंगे?

ECI चुनाव नतीजे 2026 LIVE अपडेट्स: जैसे-जैसे अहम राज्यों में चुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं, एक बड़ा सवाल अभी से उठने लगा है - क्या इन नतीजों का 2029 के लोकसभा चुनावों पर कोई असर पड़ेगा?

हालांकि राज्यों के चुनाव स्थानीय मुद्दों, नेतृत्व की स्थिति और क्षेत्रीय गठबंधनों पर आधारित होते हैं, लेकिन अक्सर ये ज़मीनी स्तर पर राजनीतिक मिजाज का शुरुआती संकेत देते हैं। मज़बूत प्रदर्शन से पार्टी के संगठन का आत्मविश्वास बढ़ता है, उसकी बात (नैरेटिव) को मज़बूती मिलती है, और राष्ट्रीय मुकाबले से काफी पहले ही पार्टियों को अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

BJP, कांग्रेस और अहम क्षेत्रीय ताकतों जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के लिए, ये नतीजे तुरंत सत्ता बदलने से ज़्यादा, अपनी गति (मोमेंटम), अपने संदेश और ज़मीनी स्तर पर अपनी तैयारी को परखने के बारे में होते हैं।

 

 

12:33 PM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 LIVE: राजगंज में 3 राउंड के बाद BJP के दिनेश सरकार 10,027 वोटों से आगे

भारतीय जनता पार्टी के दिनेश सरकार राजगंज (18) में 29,881 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उनके पीछे ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की स्वप्ना बर्मन हैं, जिन्हें 19,854 वोट मिले हैं; 13 में से 3 राउंड के बाद वह 10,027 वोटों से पीछे चल रही हैं। खरेन्द्र नाथ रॉय को 851 वोट मिले हैं, जबकि संजीव रॉय, राधू मंडल और एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन को क्रमशः 362, 292 और 232 वोट मिले हैं।

12:30 PM (IST) May 04

आसनसोल में बवाल

आसनसोल में मतगणना के दौरान बवाल होया गया है।

11:46 AM (IST) May 04

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी 8482 वोटों से आगे

भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी 8482 वोटो से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं। जिससे यह चर्चा शुरू हो गई है कि कम से कम ममता अपनी सीट बचाने में कामयाब हो सकती है। हालांकि इस बीच भाजपा के सीटों का आंकड़ा 181 तक पहंच गया और और टीएमसी 104 सीटों पर आगे चल रही है। 

 

 

11:43 AM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए हर संभव प्रयास किया गया: CEO मनोज कुमार अग्रवाल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, "हमने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों; हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी हर संभव प्रयास किया है। हमने हर संभव प्रयास किया है ताकि लोग बिना किसी डर के मतदान कर सकें... लोगों ने इस चुनाव को एक त्योहार की तरह मनाया है... हम चुनाव को एक ही चरण में कराने के लिए भी तैयार थे, लेकिन कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है। यह संभव है कि आने वाले समय में, पश्चिम बंगाल में चुनाव एक ही चरण में भी आयोजित किए जा सकते हैं। नियमों, विनियमों और कानूनों में जो कुछ भी है, उसका पालन किया जाएगा।"

 

 

11:40 AM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 : भवानीपुर मतगणना केंद्र पर TMC और बीजेपी समर्थक भिड़े, तनाव के बीच पुलिस तैनात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भवानीपुर स्थित मतगणना केंद्र पर मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच नारेबाज़ी के साथ शुरू हुआ विवाद जल्द ही धक्का-मुक्की और हल्की झड़प में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। सूत्रों के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी राउंड के नतीजों को लेकर दोनों दलों के समर्थकों के बीच असंतोष और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और दोनों ओर से कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को अलग-अलग किया। अतिरिक्त पुलिस बल को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

11:17 AM (IST) May 04

PM मोदी के विकसित भारत के सपने जरूर पूरा करेंगे: BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया का कहना है कि सामने आ रहे रुझानों को देखते हुए एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई है: हमारे PM मोदी के नेतृत्व में, और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के ज़रिए, 'विकसित भारत' का जो सपना हम ज़रूर पूरा करेंगे, उस पर पूरे देश का अटूट विश्वास है। यह कहना गलत नहीं होगा। PM मोदी के नेतृत्व में, भारत राजनीति का एक नया दौर देख रहा है, जिसकी खासियत है 'प्रो-इनकम्बेंसी' (सत्ता-समर्थक रुझान)। यह ऐसी राजनीति है जहां सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया जाता है, और जहाँ भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप सामने रखा जाता है।

 

10:24 AM (IST) May 04

West Bengal Election Result 2026 Live Updates: शुरुआती रुझानों में BJP 8 सीटों पर आगे, अहम सीटों पर बढ़त

पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में BJP राज्य भर की 8 सीटों पर आगे चल रही है। दिनहाटा (7) में अजय राय 6,333 वोटों के साथ आगे हैं, और 1,647 वोटों की बढ़त (24 में से 1 राउंड)। गोसाबा (127) में बिकर्ण नस्कर 5,357 वोटों के साथ आगे, और उनकी बढ़त 707 वोटों की है (21 में से 1 राउंड)। झाड़ग्राम (222) में लक्ष्मी कांत साऊ ने 11,175 वोट हासिल किए और वे 2,872 वोटों से आगे चल रहे हैं (21 में से 2 राउंड)। बाघमुंडी (240) में रहिदास महतो 4,634 वोटों के साथ आगे और 1,687 वोटों की बढ़त हैं (22 में से 1 राउंड);  बांकुरा (252) में नीलाद्री शेखर दाना 5,993 वोटों के साथ आगे 2,428 वोटों की है (24 में से 1 राउंड)। मोंतेश्वर (263) में सैकत पांजा 6,589 वोटों के साथ आगे और 3,486 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं (21 में से 1 राउंड)।

दुर्गापुर पूर्व (276) में चंद्र शेखर बनर्जी 5,351 वोटों के साथ मामूली बढ़त बनाए हैं, और वे सिर्फ़ 84 वोटों से आगे हैं (19 में से 1 राउंड); वहीं आसनसोल दक्षिण (280) में अग्निमित्रा पॉल 10,055 वोटों के साथ मज़बूती से आगे चल रही हैं, और 6,271 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं (15 में से 1 राउंड)।

10:20 AM (IST) May 04

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 लाइव: भवानीपुर के रुझान - पहले दौर के बाद ममता बनर्जी आगे

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की काउंटिंग काा पहला दौर पूरा होने के बाद, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी 1,996 वोटों से आगे चल रही हैं।


More Trending News