पाकिस्तानी आतंकियों के निशाने पर थे बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी? STF के खुलासे ने उड़ाई नींद

Published : Aug 01, 2026, 11:47 PM IST
Suvendu Adhikari

सार

West Bengal CM Target: बंगाल STF ने खुलासा किया है कि राज्य के मुख्यमंत्री पाकिस्तानी गैंग के निशाने पर थे। बर्दवान से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जो सीमा पार के हैंडलर्स के संपर्क में थे।

Suvendu Adhikari Security Threat: पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार को बड़ा दावा किया। एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पाकिस्तान से जुड़े कथित हैंडलर्स के निशाने पर थे। एसटीएफ ने इस मामले में बर्दवान से हमीम मंडल और उसकी साथी अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है, जिनके तार सीमा पार के नेटवर्क से जुड़े हैं। STF का कहना है कि आरोपियों को मुख्यमंत्री की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

सीएम शुभेंदु अधिकारी की आवाजाही पर थी नजर

एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा के मुताबिक, 'गिरफ्तार किए गए हमीम मंडल से लगातार यह जानकारी मांगी जा रही थी कि मुख्यमंत्री कब और कहां जाते हैं। पाकिस्तानी हैंडलर्स उससे यह पता लगाने को कह रहे थे कि सीएम की सुरक्षा कब थोड़ी ढीली होती है।' जांच में यह भी सामने आया है कि इस टारगेट लिस्ट में कुछ अन्य राजनेता और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

हनीट्रैप और किडनैपिंग का प्लान

इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ हावड़ा के एक बड़े राजनेता से रंगदारी वसूलने और उनके बेटे को हनी-ट्रॉप में फंसाकर किडनैप करने की साजिश की जांच कर रही थी। झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार का सोशल मीडिया हैंडल पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि अर्पिता और हमीम पिछले चार साल से रिश्ते में थे। पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर ही मंत्री के बेटे को जाल में फंसाकर अपहरण करने की साजिश रची जा रही थी।

पाकिस्तान से कनेक्शन, ब्रिटेन-मैक्सिको के सिम बरामद

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे राना, उजैर, हमाद और आबिद जाट 333 जैसे फर्जी नामों वाले हैंडलर्स के संपर्क में थे। ये सभी कुख्यात शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपी वॉट्सऐप, टेलीग्राम, Element X और Session जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर चैट करते थे। पुलिस ने इनके पास से ब्रिटेन (UK) और मैक्सिको के सिम कार्ड भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल भारत में देश-विरोधी नेटवर्क चलाने के लिए हो रहा था।

दिल्ली के जंतर-मंतर से जुड़ा कनेक्शन

जांच का दायरा दिल्ली तक फैला हुआ है। एसटीएफ के अनुसार, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान भी गड़बड़ी फैलाने की योजना थी। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने हमीम मंडल को पुलिस की वर्दी का जुगाड़ करने को कहा था ताकि विरोध प्रदर्शन के बीच भारी अराजकता फैलाई जा सके।

पुलिस की कार्रवाई जारी

एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

स्पेन का स्यूटा क्या है? जहां पहुंचने के लिए लोग जान तक दांव पर लगा रहे हैं, अब तक 67 मौत
'पेट्रोल 84 Rs. लीटर' Arvind Kejriwal के Town Hall की Modi सरकार से 3 डिमांड