बंगाल में महासंग्राम : टेंशन में ममता तो मुस्कुराते सुवेंदु...बहुत कुछ बयां करती हैं ये तस्वीरें

Published : Apr 29, 2026, 08:10 PM IST

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण में 142 सीटों पर 91.31 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान कई जगह हिंसा की तस्वीरें सामने आईं। ममता बनर्जी तनाव में नजर आईं, जबकि बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आत्मविश्वास से भरे दिखे। 

PREV
16
सीएम ममता बनर्जी VS सुवेंद्रु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में आज 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग पूरी हो गई। शाम 6 बजे तक पूरे स्टेट में 142 सीटों पर 91.31% वोटिंग हुई। इस दौरान स्टार मिथुन चक्रवर्ती से लेकर सौरभ गांगुली तक ने वोट डाली। सीएम ममता बनर्जी भी वोट डालने के लिए पहुंची। लेकिन उनके चहेरे पर परिणाम को लेकर टेंशन दिखाई दी। वहीं बीजेपी उम्मीदवार सुवेंद्रु अधिकारी की मुस्कुराते हुए तस्वीर सामने आई है।

26
बंगाल चुनाव में हिंसा की तस्वीरें

बता दें कि बंगाल चुनाव की आखिरी चरण की वोटिंग के दौरन कई जगह हिंसा भी हुई।  TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन वह फिर भी हिंसक होते दिखे।

36
मिथुन से लेकर गांगुली ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान बॉलीवुड स्टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी कोलकाता में वोटिंग की। इस दौरन उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील की। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे।

46
बंगाल चुनाव की सबसे शानदार तस्वीर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 वोटिंग के अंतिम चरण के दौरान एक तरफ जहां हिंसा की तस्वीरें आईं तो वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र की सबसे अच्छी तस्वीर भी देखने को मिली, जहां एक बुजुर्ग महिला को जवान गोद में उठाकर वोट दिलाने के लिए लेकर पहुंचा था।

56
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टेंशन में क्यों?

बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टेंशन में दिखाई दीं। शायद उनको यह अंदाजा हो गया है कि इस बार उनके हाथ से सत्ता दूर जा रही है। वहीं आज शाम आए 7 एग्जिट पोल में से 5 ने बीजेपी को बहूमत दिया है। जबकि दो एग्जिट पोल ही टीएमसी की जीत दिखा रहे हैं। हालांकि सही परिणाम 4 मई को सामने आएंगे। तब पता चलेगा कौन जीता और कौन हारा।

66
सुवेंद्र अधिकारी की मुस्कुराहट के क्या मायने?

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे कद्दावर नेता और सीएम पद के दावेदार माने जा रहे सुवेंद्र अधिकारी अंतिम चरण की वोटिंग के दौरान मुस्कुराते हुए नजर आए। मानों उनको अनुमान हो गया है कि इस बार बंगाल में उनकी सरकार बनने जा रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories