
West Bengal Falta Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने दक्षिण 24 परगना की फालता विधानसभा सीट पर हुई वोटिंग को रद्द कर दिया है। अब यहां सभी 285 बूथों पर फिर से मतदान कराया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब चुनाव के दौरान EVM गड़बड़ी, हिंसा और भारी शिकायतों ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक 29 अप्रैल को हुई वोटिंग में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई बूथों से ऐसी शिकायतें आईं, जिनसे 'लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़' का शक पैदा हुआ। कुछ मामलों में आरोप लगे कि EVM के बटन के साथ छेड़छाड़ की गई। कहीं टेप लगाया गया, तो कहीं निशान बनाए गए ताकि वोटर की पसंद का पता चल सके। इन शिकायतों को गंभीर मानते हुए आयोग ने पूरा चुनाव ही रद्द कर दिया।
फालता, साउथ 24 परगना जिले में आता है, वहां वोटिंग के बाद माहौल काफी गरम हो गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकाया और हिंसा की चेतावनी दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और दोबारा वोटिंग की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा के लिए CRPF को तैनात किया गया, जिसने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगली बार वोटिंग शांतिपूर्ण होगी।
चुनाव आयोग को कुल 70 से ज्यादा शिकायतें मिली थीं, जिनमें EVM से जुड़ी गड़बड़ियों की बात कही गई। कुछ शिकायतों में कहा गया कि मशीन के बटन पर टेप लगा दिया गया था, जिससे वोटर अपनी पसंद का बटन दबा ही नहीं पा रहा था। वहीं कुछ मामलों में बटन पर खुशबूदार पदार्थ लगाए जाने की भी बात सामने आई, जिससे यह पहचानने की कोशिश हो सकती थी कि किसने किसे वोट दिया।
अब फालता सीट पर नई वोटिंग 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसके बाद वोटों की गिनती 24 मई 2026 को की जाएगी। यानी इस सीट का फैसला बाकी नतीजों से अलग दिन आएगा, जिससे राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं।
शनिवार को चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के कुछ बूथों पर भी दोबारा मतदान कराया था। कुल 15 बूथों पर हुए री-पोल में करीब 90% वोटिंग दर्ज की गई, जो बताता है कि लोग दोबारा वोट डालने के लिए भी उत्साहित हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।