गर्मियों में तेज धूप से हम सब परेशान हो जाते हैं। लेकिन सोचिए, अगर 24 घंटे के लिए सूरज की रोशनी धरती पर पड़े ही ना, तो क्या होगा? हमारी जिंदगी कैसे बदलेगी? क्या इंसान और जानवर जिंदा बचेंगे?
एक दिन बिजली कट जाए तो हमारी जिंदगी रुक जाती है। जरा सोचिए, अगर अचानक एक दिन के लिए सूरज ही गायब हो जाए तो क्या होगा? क्या दिन में भी रात जैसा अंधेरा छा जाएगा? आइए जानते हैं कि बिना सूरज के 24 घंटों में धरती पर क्या-क्या बदलाव आएंगे।
24
दिन के उजाले में घोर अंधेरा
सूरज के गायब होते ही धरती पर तुरंत अंधेरा नहीं छाएगा। सूरज की आखिरी किरण को धरती तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड लगेंगे। इसके बाद पूरी धरती अंधेरे में डूब जाएगी। हालांकि, तारों और हमारी आर्टिफिशियल लाइट से थोड़ी रोशनी रहेगी। लेकिन सूरज की रोशनी न होने से चांद भी चमकना बंद कर देगा।
क्या धरती जम जाएगी?
सूरज की गर्मी के बिना धरती ठंडी होने लगेगी। लेकिन 24 घंटे में पूरी धरती बर्फ नहीं बनेगी। हमारे समुद्रों में मौजूद भारी गर्मी धरती को तुरंत जमने से बचा लेगी। इसलिए एक दिन में इतनी बर्फ नहीं गिरेगी कि जान का खतरा हो जाए।
34
क्या पौधे बच पाएंगे?
धूप न मिलने से पेड़-पौधे अपना खाना नहीं बना पाएंगे। लेकिन वो एक दिन में सूखेंगे नहीं, बल्कि अपनी बचाकर रखी गई एनर्जी से ये 24 घंटे निकाल लेंगे।
इंसानों और जानवरों पर क्या असर होगा?
धूप न होने से इंसानों और जानवरों की नींद का साइकिल बिगड़ जाएगा। पक्षी कंफ्यूज हो जाएंगे और खाना खोजना बंद कर देंगे। हालांकि, 24 घंटे के अंधेरे से इंसानों की सेहत पर तुरंत कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।
44
क्या बिजली और खाने की कमी होगी?
धूप न होने से सोलर पैनल से बिजली बनना जीरो हो जाएगा। इससे पावर ग्रिड पर लोड बढ़ जाएगा। लेकिन एक दिन में दुनिया भर में खाने की कमी हो जाएगी, इसका कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है।
अगर ग्रेविटी खत्म हो जाए तो?
सूरज सिर्फ रोशनी नहीं देता, बल्कि अपनी ग्रेविटी से धरती को बांध कर भी रखता है। अगर सूरज और उसकी ग्रेविटी गायब हो जाए, तो धरती अपनी कक्षा से बाहर निकल जाएगी और अंतरिक्ष में एक अनंत सफर पर निकल पड़ेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।