CJP के बाद अब DNP! क्या है ‘दिमागी नक्सल पार्टी’, किसने बनाई-क्यों तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स?

Published : Aug 17, 2026, 01:50 PM IST
dimagi naxal party

सार

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान के बाद सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड शुरू हुआ। Instagram पर ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ पेज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

What is Dimagi Naxal Janata Party: 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में इस्तेमाल किया गया एक शब्द सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलों में हथियार उठाने वाले नक्सलियों के खिलाफ देश ने बड़ी सफलता हासिल की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब भी ऐसे ‘दिमागी नक्सली’ मौजूद हैं, जो विचारधारा के जरिए देश में अशांति फैलाने के मौके तलाशते हैं। प्रधानमंत्री ने ऐसे लोगों को पहचानने और उन्हें अलग-थलग करने की बात कही। उनके मुंह से निकले इस शब्द के बाद सोशल मीडिया पर ‘दिमागी नक्सल’ को लेकर बहस शुरू हो गई।

‘दिमागी नक्सल’ पर सोशल मीडिया में शुरू हुई बहस

प्रधानमंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सवाल उठने लगा कि आखिर ‘दिमागी नक्सल’ शब्द किन लोगों के लिए इस्तेमाल किया गया है। कुछ यूजर्स ने इस शब्द को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने इसे मजाक और राजनीतिक व्यंग्य का हिस्सा बना दिया। इसी चर्चा के बीच Instagram पर ‘Dimagi Naxal Party’ नाम से एक नया पेज सामने आया। खबर लिखे जाने तक इस हैंडल पर करीब 1.85 लाख फॉलोअर्स जुड़ चुके थे।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की तरह आया नया सोशल मीडिया पेज

  • ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से बने इस पेज की तुलना सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से भी की जा रही है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी का उदय भी एक कथित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया से ही हुआ था।
  • बताया गया था कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। इसके बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से Instagram हैंडल बनाया गया।
  • देखते ही देखते CJP के पेज को बड़ी संख्या में फॉलोअर्स मिलने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 10 दिनों के अंदर इसके Instagram फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई थी।
  • अब इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान के बाद किसी ने ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया पेज बना दिया है और इस पेज को भी तेजी से फॉलोअर्स मिल रहे हैं।

‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ कोई राजनीतिक पार्टी नहीं

दिलचस्प बात यह है कि ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ कोई मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी नहीं है। यह एक सोशल मीडिया पेज है, जिसने प्रधानमंत्री के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्द को ही अपने नाम का हिस्सा बना लिया है। इस पेज की सबसे खास बात इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता है। यानी 15 अगस्त के भाषण के बाद जिस शब्द ने राजनीतिक बहस को जन्म दिया, उसी शब्द को सोशल मीडिया पर एक नए पेज ने अपनी पहचान बना लिया।

Instagram के अलावा X और Facebook पर भी बने पेज

  • ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से सिर्फ Instagram पर ही गतिविधि देखने को नहीं मिल रही है। X और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसी तरह के पेज बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।
  • इन पेजों को भी तेजी से फॉलोअर्स मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, एक ही नाम से कई अलग-अलग पेज सामने आने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें किसने बनाया है और इनके पीछे कौन लोग हैं।
  • यही वजह है कि फिलहाल इस नए सोशल मीडिया ट्रेंड के वास्तविक संचालक या संस्थापक के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

CJP से अलग है ‘दिमागी नक्सल’ पेज की कहानी

  • अगर इसकी तुलना कॉकरोच जनता पार्टी से की जाए तो दोनों मामलों में एक अंतर नजर आता है। CJP के मामले में उसके हैंडल से जुड़े अभीजीत दिपके ने हैंडल बनाए जाने के कुछ ही दिनों बाद Instagram Live के जरिए लोगों को इसके बारे में बताया था।
  • इसके विपरीत, ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से बने पेज को किसने शुरू किया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • इस वजह से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पेज के पीछे मौजूद व्यक्ति या समूह की पुष्टि नहीं हुई है।

Reddit पर भी ‘दिमागी नक्सल’ पेज की चर्चा

  • Reddit पर भी इस नए सोशल मीडिया पेज को लेकर चर्चाएं हुई हैं। वहां इसे एक तरह की राजनीतिक व्यंग्य वाली पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
  • शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस पेज का मैसेज ‘Think | Research | Resist’ है।
  • Reddit पर साझा जानकारी में यह भी दावा किया गया कि इसके फॉलोअर्स एक दिन के भीतर ही 1.6 लाख से ज्यादा हो गए थे।
  • इस तरह प्रधानमंत्री के भाषण में एक खास विचारधारा के संदर्भ में इस्तेमाल किया गया ‘दिमागी नक्सल’ शब्द सोशल मीडिया पर अलग-अलग रूप ले रहा है।
  • कुछ लोगों के लिए यह बहस का मुद्दा है, कुछ के लिए राजनीतिक व्यंग्य का जरिया और कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया की नई पहचान।
  • हालांकि, इस नाम से बनाए गए अलग-अलग पेजों के पीछे कौन है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vande Bharat से रेलवे को हो रहा बड़ा फायदा, AC 3-Tier और चेयर कार ने कमाई में मारी बाजी
Rapido: जाति पर बहस के बाद ड्राइवर को मिली 100 साल की 'सजा', 2126 तक अकाउंट सस्पेंड