Girlfriend Day : सैड सॉन्ग या रोमांटिक शायरी छोड़िए...Gen-Z स्टाइल में रूठी गर्लफ्रेंड को ऐसे मनाएं

Published : Aug 01, 2026, 11:45 AM IST
What is on August 1st?

सार

Girlfriend Day 2026 : कपल और लाइफ पार्टनर के लिए 1 अगस्त बेहत स्पेशल है। क्योंकि आज 1 अगस्त को नेशनल गर्लफ्रेंड डे है। इसलिए हम आपको वह टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी नाराज प्रेमिका भी खुश हो जाएगी। साथ ही दिल की बात उन तक पहुंच जाएगी।

What is on August 1st? वैसे तो 1 अगस्त ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से कई चीजों के लिए खास है, कहीं किसी की जंयती है तो कहीं कुछ है। लेकिन प्यार करने वालों के लिए आज बेहद स्पेशल दिन है। क्योंकि आज 1 अगस्त को 'नेशनल गर्लफ्रेंड डे' (National Girlfriend Day) है। जिसे आप अपने लाइफ के लिए खास बना सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड या जीवन साथी रूठी हुई है तो जेन-जी स्टाइल में उनको खुश करके दिल जीत सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है यह जेनजी स्टाइल....

1. सिर्फ Sorry काफी नहीं

अक्सर हम क्या करते हैं कि अगर हमारा लाइफ पार्टनर नाराज हो जाता है तो हम सबसे आसान शब्द सॉरी कहकर माने की कोशिश करते हैं? लेकिन अब जमाना बदल गया है, अब रूठी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर हंसी लाना है तो आपको अपने खुद के स्टाइल में दिल से 1 से 2 मिनट का  Cute Voice Note वॉइस नोट ज्यादा असर छोड़ सकता है। या फिर वह करो जो उनको सबसे ज्यादा पसंद हो।

2. छोटा-सा सरप्राइज

GEN-Z स्टाइल में नाराज लाइफ पार्टनर के लिए उसकी पसंद का कॉफी, चॉकलेट, किताब या कोई छोटा-सा सरप्राइज प्लान करो। देखना उसका मेवमेंट ही बदल जाेगा।

3. गाना-शायरी छोड़ो

 अब जमाना पुराने गाने या रोमांटिक शायरी का नहीं है। अब जनरेशन आज के हिसाब से चलती है। इसलिए आप जेन-जी स्टाइल में एक फनी मीम या अपने साथ की कोई पुरानी रील्स भेजकर रिश्ता सुधार सकते हो।

4. Favorite Memory रिपीट

अगर आपने उनके साथ कुछ हसीन पल बिताए हैं तो आप उनको वह याद दिलाओ… साथ में कोई अच्छी फोटो या याद शेयर करके लिखो, "मैं ऐसी और यादें बनाना चाहता हूं।"

5. Playlist Dedicate करो

बता दें कि हर नाराज़गी तुरंत खत्म नहीं होती। अगर वह थोड़ा समय चाहती है, तो उसकी बात का सम्मान करें।  उसकी पसंद के गानों की छोटी-सी प्लेलिस्ट बनाकर भेजो। हो सकता है कि वह मान जाएं।

6. अचानक ट्रिप प्लान

अगर प्रेमिका बहुत ज्यादा नाराज है, तो सबसे बेस्ट तरीका है कि अचानक से ट्रिप जाने का प्लान बनाएं, खासकर उस जगह जाएं, जहां आपकी हमसफर जाना चाहती हो, देखना यह तरीका सबसे कारगर साबित होगा।

7. बचपन के दोस्त या मोमोरी रिक्रिएट

लाइफ पार्टनर को मनाने का सबसे बेस्ट तरीका एक यह भी है कि आप अचानक से आप छोटी सी पार्टी प्लान करें, जिसमें उनके बचपन के दोस्त हो, अगर साथ में कुछ फोटोग्रॉफ मिल जाएं तो उन्हें पार्टी में स्क्रीन के जरिए प्रेजेंट करें।

नोट- याद रखिए, किसी को मनाने का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी, सम्मान और बदलाव दिखाना है। अगर सामने वाला बात नहीं करना चाहता, तो उसके फैसले और सीमाओं का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

14 साल बाद पासपोर्ट फीस में 67% बढ़ी! आखिर सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला? संसद में बताई वजह
Gen Z के लिए Modi का लेटेस्ट वीडियो, PM ने इस बार बागियों का भी दिल जीत लिया-WATCH