कौन है राहुल गांधी के सलाहकार और कोर टीम मेंबर? दो दिन की प्लानिंग में देश भर में छा गए

Published : Jul 22, 2026, 02:28 PM IST
who are rahul gandhi

सार

Rahul Gandhi Advisors : राहुल गांधी पिछले दो दिन से जिस तरह से आक्रामक होकर मोदी सरकार और नीट पेपर लीक को लेकर विरोध-प्रदशर्न कर रहे है। उसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर संसद तक हो रही है। लेकिन राहुल की राजनीतिक फैसलों के पीछे 6 प्रमुख सलाहकार हैं। जिनके बिना वह कुछ भी नहीं करते हैं।

नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस और विपक्षा विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी है। आज विपक्षी दलों ने संसद के बाहर काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पहली बार इतने आक्रमक अंदाज में दिखे। कल मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के सामने तगड़ा विरोध जताया, जब पुलिस उनको उठाने के लिए पहुंची तो वह जमीन पर लेट गए। वहीं आज भी वह एक्शन में नजर आए। ऐसा पहली बार है जब देश में किसी नेता प्रतिपक्ष ने इस तरह विरोध जताया हो। इन दो दिनों में राहुल सड़क से लेकर संसद और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तो आइए जानते हैं उनके सलाहकार और कोर टीम मेंबर कौन हैं जो उनके सिसायत को लेकर प्लानिंग करते हैं।

राहुल गांधी के हर फैसले के पीछे यह 6 लोग

बता दें कि राहुल गांधी के मुख्य राजनीतिक और रणनीतिक सलाहकारों में कनिष्क सिंह, सैम पित्रोदा, के. राजू, जयराम रमेश, और सुनील कानुगोलू शामिल हैं। ये सभी मिलकर राहुल गांधी के लिए उनकी नीतियों, चुनावी रणनीतियों, और व्यक्तिगत जनसंपर्क को लेकर प्लानिंग करते हैं।

1.कनिष्क सिंह:

कनिष्क सिंह की गिनती राहुल गांधी के सबसे करीबी और पुराने-भरोसेमंद राजनीतिक सलाहकारों में होती है। वह राहुल के निजी जिंदगी से लेकर दिनभर की होने वाली गतविधियां और राजनीति तक की रणनीति करते हैं।

2, सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा, अक्सर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं, जो राहुल गांधी के वैचारिक और तकनीकी सलाहकार माने जाते हैं। इसके साथ ही पित्रोदा 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' के अध्यक्ष भी हैं।

3. के. राजू

के, राजू दक्षिण भारत से तालुक रखते हैं, वह आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं। लेकिन सर्विस से रिटायर्ड होने के बाद वह राहुल गांधी के सलाहकार के रूप में काम करते हैं। जो कांग्रेस के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और नीतियों से जुड़े मामलों पर राहुल गांधी को एडवाइज करते हैं।

4. सुनील कानुगोलू

सुनील कानुगोलू, भी राहुल गांधी के करीबी लोगों में होती है। जो कि कई विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वह राहुल को इलेक्शन संबंधित सलाह देते हैं।

5. जयराम रमेश

जयराम रमेश कांग्रेस के सीनियर नेता और सेंट्रल मिनिस्टर रह चुके हैं। जयराम राहुल के बेहद भरोसेमंद नेता हैं। वह राहुल के लिए मीडिया, संचार और नीतिगत मामलों में सलाह देते हैं।

6. कौशल विद्यार्थी

कौशल राहुल गांधी के निज सचिव हैं। जो राहुल की दिनभर होने वाले कार्यक्रम और आगामी शेड्यूल, प्रमुख्य बैठकों और विरोध-प्रदर्शन को लेकर सलाह देते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi मरना पसंद करेंगे लेकिन...Pappu Yadav ने क्या कहा
CJP protest: 'अब बहुत हो गया, शर्तें मान लो वरना बड़ा कॉल लेंगे', Abhijeet Dipke ने दी नई वार्निंग