
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। साथ ही कहा गया है कि बार बार समझाने क बाद भी वह नहीं समझे...उनकी इन्हीं हरकतों के वजह से अब कभी उनकी बहुजन समाज पार्टी में वापस होगी। तो आइए जानते हैं कौन हैं अशोक सिद्धार्थ और क्यों मायावती उनसे हैं नाराज?
बता दें कि अशोक सिद्धार्थ पेशे से एक डॉक्टर हैं। उन्होंने यूपी के महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज से नेत्र रोग में डिप्लोमा किया। वह सरकारी सेवा में रह चुके हैं। इस दौरान यूपी के कई जिलों में वह बड़े पद पर रहे। वहीं साल 2007 में जब वह कन्नौज के गुरसहायगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में थे तो इस दौरान उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हो गए। यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। वहीं, डॉ. सिद्धार्थ की पत्नी सुनीता सिद्धार्थ साल 2007 से लेकर 2012 तक यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
बताया जाता है कि अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी में भ्रम फैलाने, अनुशासनहीनता और गुटबाजी के साथ साथ साजिश रचने के आरोप लगे हैं। खुद पार्टी सुप्रीमों ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा-अशोक को पहले भी कई बार समझाया जा चुका था। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वह सुधरने की जगह पार्टी में गुटबाजी करने लगे। इसके साथ ही उन पर आगामी यूपी विधानसभा उपचुनाव के अभियान को प्रभावित करने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले भी वह पार्टी से बाहर हो चुके थे। लेकिन बाद में उन्हें शामिल किया गया। लेकिन अब उनकी वापसी कभी नहीं होगी।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि श्री अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद को महाराष्ट्र के चुनाव में खा़सकर पार्टी टिकट के बंटवारे को लेकर बी.एस.पी. महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदि के साथ सही से तालमेल करके नहीं चलने की वजह से अनुशासनहीनता व दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने पर पार्टी से निष्कासित कर…
— Mayawati (@Mayawati) August 2, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।