Datia Bypoll Result : कौन हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जो नरोत्तम के गढ़ दतिया बने विधायक

Published : Aug 03, 2026, 12:58 PM ISTUpdated : Aug 03, 2026, 05:09 PM IST
Datia Bypoll Result

सार

Datia Election Result 2026: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में 30 अगस्त को हुए उपचुनाव की वोटिंग की गिनती पूरी हो चुकी है। नरोत्तम मिश्रा के गढ़ दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह चुनाव जीत गए हैं।

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह बीजेपी के आशुतोष तिवारी को करारी हार  देकर चुनाव जीत लिया है।  इस वक्त दतिया इलेक्शन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र पूर्व ग्रहमंत्री और भाजपा के कद्दवार नेता नरोत्तम मिश्रा का गढ़ है। लेकिन अब उनका गढ़ उनसे और उनकी पार्टी से छिन चुका है। तो आइए जानते हैं कौन घनश्याम सिंह?

घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया

दरअसल, कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया हैं। शाही परिवार से जुड़े होने के बाद भी उन्हें जमीनी नेता कहा जाता है। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और पहले भी विधायक रह चुके हैं। दतिया और सेवढ़ा विधानसभाओं में खास पकड़ मौजूद है। इतना ही नहीं उनके पिता भी प्रदेश के कद्दावर नेता रह चुके हैं। यूं कहें कि घनश्याम सिंह राजनीति के अनुभवी लीडर हैं जिन्होने बचपन से ही सियासत देखी है।

दतिया से कई बार विधायक रह चुके हैं घनश्याम सिंह

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब घनश्याम सिंह अगर चुनाव जीतते हैं तो विधायक बनेंगे। वह इससे पहले भी कई बार एमएलए रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। हालांकि 1998 में वह चुनाव हार गए थे। लेकिन साल 2003 में वह फिर से विधायक बने। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने सेवढ़ा विधानसभा से बीजेपी के राधेलाल बघेल को हराया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी इलेक्शन लड़ा..लेकिन वह प्रदीप अग्रवाल से हार गए। अब वह एक बार फिर से दतिया से चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Police Attack: दिल्ली में पुलिस टीम पर हमला, ईंट-पत्थर बरसाए, आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर
US Crime: नई दुकान, नया सपना और फिर मौत! लूट में भारतीय कारोबारी की हत्या, नकाबपोश की तस्वीरें जारी