
बिहार की राजनीति में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे ने सबको चौंका दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के डॉ. संजीव कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और पांच बार MLC रह चुके नवल किशोर यादव को हरा दिया है। डॉ. संजीव कुमार ने 1,057 वोटों से जीत दर्ज की। इस नतीजे के साथ ही पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का करीब तीन दशक पुराना चुनावी दबदबा खत्म हो गया।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम नतीजों के मुताबिक, RJD के डॉ. संजीव कुमार को कुल 4,487 वोट मिले, जबकि BJP के नवल किशोर यादव को 3,430 वोट हासिल हुए। इस तरह संजीव कुमार ने 1,057 वोटों से जीत दर्ज की। जनसुराज पार्टी की उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं।
नवल किशोर यादव इस सीट से लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके थे। लंबे समय से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। लेकिन इस बार मतदाताओं ने डॉ. संजीव कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया। उनकी जीत ने पटना शिक्षक सीट के राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं और BJP के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।