
Dubai National Day Marathon: दुबई में आयोजित एक खास ऊंट दौड़ प्रतियोगिता में भारतीय राइडर फतीन फैसल ने ऐसा प्रदर्शन किया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए। 1,200 मीटर की रेस में उन्होंने मिस्र और चीन के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह है कि इस मुकाबले में 28 देशों के 40 से ज्यादा प्रवासियों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में फतीन की जीत ने न सिर्फ भारत का नाम रोशन किया, बल्कि दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय को भी गर्व का मौका दिया।
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फतीन फैसल ने आठवीं नेशनल डे कैमल मैराथन फॉर एक्सपैट्रिएट्स के पहले प्रारंभिक दौर में पुरुषों की 1,200 मीटर रेस जीती। यह प्रतियोगिता दुबई के अल मरमूम स्थित दुबई कैमल रेसिंग क्लब में आयोजित की गई थी। इस मुकाबले में मिस्र के अहमद बहा दूसरे और चीन के यांग ली तीसरे स्थान पर रहे। फतीन ने दोनों को पीछे छोड़कर रेस अपने नाम की।
ये भी पढ़ें- Jensen Huang: चीनी जासूस से अफेयर मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने किया एनवीडिया के CEO का बचाव
प्रतियोगिता में महिलाओं की दो अलग-अलग कैटेगरी में भी मुकाबले हुए। इनके नतीजे भी काफी दिलचस्प रहे।
महिलाओं की 1,200 मीटर रेस: पोलैंड की बारबरा लिवास्तारी ने पहला स्थान हासिल किया। ब्रिटेन की नताली चैंटली दूसरे और फ्रांस की सेलिन रेचल तीसरे नंबर पर रहीं।
महिलाओं की 1,500 मीटर फरदा कैटेगरी: रूस की एकातेरिना कुड्रिया विजेता बनीं। चीन की यंग यू लिव दूसरे और फ्रांस की ऑडी डेरवेलिंगर तीसरे स्थान पर रहीं।
इस प्रतियोगिता का आयोजन हमदान बिन मोहम्मद हेरिटेज सेंटर ने किया था। इसका मकसद सिर्फ रेस कराना नहीं, बल्कि दूसरे देशों से आए लोगों को UAE की पारंपरिक संस्कृति और ऊंट दौड़ से जोड़ना भी था। गोदुबई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों को हेरिटेज सेंटर के विशेषज्ञों ने ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद उन्हें रेस में हिस्सा लेने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें- अडानी के सामने विदेशी एयरलाइंस ने खड़े किए हाथ! मुंबई एयरपोर्ट से क्यों हटेंगी उड़ानें?
हेरिटेज सेंटर के CEO अब्दुल्ला हमदान बिन दलमूक ने कहा कि इस तरह के आयोजन विदेश से आए लोगों को UAE की संस्कृति को करीब से समझने और उसका हिस्सा बनने का अवसर देते हैं। आठवें संस्करण तक पहुंच चुकी यह प्रतियोगिता दिखाती है कि पारंपरिक खेल किस तरह अलग-अलग देशों के लोगों को एक मंच पर ला सकते हैं। फतीन फैसल की जीत इसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की सबसे खास उपलब्धियों में से एक रही।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।