जनरल नरवणे कौन जिनकी वजह संसद में बवाल, आमने-सामने हुए राहुल गांधी-अमित शाह

Published : Feb 02, 2026, 06:51 PM IST

Who is General Manoj Mukund Naravane : भारत के पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार उनका नाम लोकसभा में गूंजा। वह भी इस तरह कि सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ।

PREV
15

लोकसभा तक गूंजा जनरल नरवणे का नाम

लोकसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की काफी देर तक तीखी बहस भी हुई। क्योंकि राहुल गांधी ने अपने भाषण में पूर्व इंडियन आर्मी चीफ जनरल नरवणे की ना छपी किताब का हवाला देते हुए कहा-4 चीनी टैंक लद्दाख सीमा में पहुंच गए थे। इसके बाद तो पूरा सदन हंगामे में बदल गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तक खड़े हो गए।

25

कौन हैं जनरल नरवणे जिनकी किताब से हुआ हंगामा

बता दें कि जनरल मनोज मुकुंद नरवणे इंडियन आर्मी के सबसे सीनियर अफसर हैं। वह भारतीय सेना के 28वें थलसेना प्रमुख रहे और 31 दिसंबर 2019 से 30 अप्रैल 2022 तक इस पद पर सेवाएं दे चुके हैं। जिन्होंने जमीनी ऑपरेशन से लेकर रणनीतिक कमान तक हर स्तर पर शानदार काम किया है।

35

किन किन पदों पर रह चुके हैं जनरल नरवणे

जनरल नरवणे के कार्यकाल में 2020 के भारत-चीन सीमा संघर्ष भी शामिल हैं। उन्होंने पूर्वी लद्दाख, डोकलाम (2017) और कई अन्य ऑपरेशन्स में अहम भूमिका निभाई। सेना चीफ बनने से पहले वह आर्मी ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख और वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। उनसे पहले यह जिम्मेदारी जनरल बिपिन रावत के पास थी।

45

जनरल नरवणे ने सेना से रिटायरमेंट के बाद लिखी किताब

जनरल नरवणे ने सेना से रिटायरमेंट के बाद अपनी आत्मकथा पर लिखी एक बुक में सेना से जुड़े कुछ अनुभव और घटनाओं का जिक्र किया है, जिसमें कई खुलासे भी हैं। हालांकि यह किताब अभी छपी नहीं है। लेकिन राहुल गांधी ने इस किताब के कुछ अंश सदन में रखते हुए सरकार पर कई आरोप लगाए। जिसके बाद तीखी बहस शुरू हो गई है और जवाब देने के लिए राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक खड़े हो गए।

55

जनरल नरवणे के परिवार में कौन कौन?

बता दें कि वर्तमान में जनरल नरवणे अपने परिवार के साथ पुणे में रहते हैं। उनकी पत्नी वीणा नरवणे एक टीचर हैं और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनकी दो बेटियां हैं। फिलहाल वह खाली समय में योग, पेंटिंग और बागवानी के साथा किताबें भी लिख रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories