
Kim Jong Un Biography: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की मौत और ब्रेन हैमरेज को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रहे दावों ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। इसी बीच उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA ने उनकी नई तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें वे एक प्रदर्शनी का दौरा करते नजर आ रहे हैं। किम जोंग उन की जिंदगी भी किसी रहस्य से कम नहीं है। उनकी पढ़ाई से लेकर सत्ता संभालने और देश चलाने के तरीके तक, कई बातें उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल करती हैं। जानिए किम जोंग उन कौन हैं, उनके तानाशाह से लेकर, एजुकेशन, पर्सनल लाइफ की रोचक बातें।
किम जोंग उन उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता और सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के प्रमुख हैं। उनके पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग भी देश के शासक रह चुके हैं। दिसंबर 2011 में पिता की मौत के बाद उन्होंने सत्ता संभाली। इस तरह उत्तर कोरिया में किम परिवार की तीसरी पीढ़ी का शासन जारी रहा।
ये भी पढ़ें- Kim Jong Un Death News: मौत और ब्रेन हैमरेज की अफवाहों के बीच सामने आईं 8 तस्वीरें, क्या है सच?
किम जोंग उन की शुरुआती पढ़ाई को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने किशोरावस्था में स्विट्जरलैंड के बर्न शहर के पास एक स्कूल में पढ़ाई की थी। बताया जाता है कि वहां उन्होंने अपनी असली पहचान छिपाकर पढ़ाई की। बाद में उन्होंने प्योंगयांग में किम इल सुंग मिलिट्री यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की।
किम जोंग उन को बास्केटबॉल का शौक रहा है। अमेरिकी खिलाड़ी माइकल जॉर्डन उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल बताए जाते हैं। अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डेनिस रोडमैन भी उनसे कई बार मिल चुके हैं। उनकी निजी पसंद और सार्वजनिक छवि अक्सर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय रही है।
किम जोंग उन के शासन में उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम का विस्तार हुआ है। देश में राजनीतिक विरोध, अभिव्यक्ति की आजादी और स्वतंत्र मीडिया पर कड़े प्रतिबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चिंता जताई जाती रही है। साल 2013 में उनके चाचा जांग सोंग थाएक को मृत्युदंड दिया गया। वहीं, उनके सौतेले भाई किम जोंग नाम की 2017 में मलेशिया में हत्या हुई, जिसमें उनकी भूमिका को लेकर आरोप लगे।
ये भी पढ़ें- क्या सच में हो गई थी किम जोंग उन की मौत? नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
किम जोंग उन की सेहत को लेकर समय-समय पर अटकलें लगती रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर मौत या ब्रेन हैमरेज का दावा अपने आप में प्रमाण नहीं है। सरकारी मीडिया की तस्वीरें उनकी सार्वजनिक मौजूदगी दिखा सकती हैं, लेकिन उनकी पूरी मेडिकल स्थिति की पुष्टि नहीं करतीं। इसलिए विश्वसनीय और स्वतंत्र पुष्टि के बिना उनकी मौत की खबर को सच मानना उचित नहीं है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।