कौन हैं अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की ननद कोमल? अमेरिका में रहकर करती शानदार काम

Published : Nov 12, 2026, 11:28 AM IST
Anant Singh Daughter Wedding

सार

बिहार के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले उनके होने वाले ससुराल की चर्चा तेज है। उनकी ननद कोमल कुमारी अमेरिका में रहती हैं और पेशे से डॉक्टर हैं, वहीं होने वाले दामाद को अनंत सिंह करीब 3.5 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करने वाले हैं।

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। शादी में होने वाले खर्च से लेकर दामाद को मिलने वाले महंगे गिफ्ट तक, हर बात सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन इस शादी के बीच एक और चेहरा लोगों की दिलचस्पी का विषय बना हुआ है। ये हैं शिवांगी की होने वाली ननद कोमल कुमारी। वह अमेरिका में रहती हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। ऐसे में शादी के बाद शिवांगी का रिश्ता सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि अमेरिका से भी जुड़ने जा रहा है।

कौन हैं शिवांगी की होने वाली ननद कोमल कुमारी?

  • शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार से होने जा रही है। कोमल कुमारी ऋषिकेश की छोटी बहन हैं। वह अमेरिका में रहती हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। इस तरह शिवांगी के होने वाले ससुराल में भी पढ़ाई और प्रोफेशन को लेकर एक अलग पहचान है।
  • ऋषिकेश खुद भी अमेरिका से पढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने वहां से ग्रेजुएशन और MBA की डिग्री हासिल की है। फिलहाल वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। वहीं उनकी छोटी बहन कोमल डॉक्टर हैं। यानी शिवांगी का नया परिवार बिहार के साथ-साथ अमेरिका से भी जुड़ा हुआ है।

दामाद को लैंड रोवर डिफेंडर देंगे अनंत सिंह

  • इस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की तरफ से दिए जाने वाले महंगे तोहफे को लेकर है। बताया जा रहा है कि वह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को करीब 3.5 करोड़ रुपये कीमत की लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट करेंगे। खास बात यह है कि नई डिफेंडर कार अनंत सिंह के घर पहुंच भी चुकी है।
  • इतना ही नहीं, परिवार के छोटे बेटे अभिनव सिंह के लिए भी BMW कार की व्यवस्था की गई है। इन महंगी गाड़ियों की वजह से शादी की चर्चा और तेज हो गई है।

25 नवंबर को होगी शिवांगी और ऋषिकेश की शादी

  • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और ऋषिकेश की शादी 25 नवंबर को होनी है। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी के बाद शिवांगी कुछ समय अपने ससुराल में बिताएंगी। इसके बाद पति ऋषिकेश के साथ अमेरिका जाने की संभावना है।
  • एक तरफ अनंत सिंह का राजनीतिक परिवार है तो दूसरी तरफ अमेरिका में रहने वाला पढ़ा-लिखा परिवार। ऐसे में यह शादी बिहार में खास चर्चा का विषय बनी हुई है। अब लोगों की नजरें 25 नवंबर को होने वाले शादी समारोह पर टिकी हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi: डिलीवरी बॉय-कैब ड्राइवरों के लिए क्या करने जा रहे राहुल गांधी? 14 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान
ISRAEL AIRSTRIKE: गाजा के अस्पताल में तबाही का मंजर, स्ट्रेचर पर घायल और शवों का ढेर