इस शख्स की वजह से आज बंगाल में शुभेंदु CM, जिसके पैर छूकर PM मोदी ने कहा धन्यवाद

Published : May 09, 2026, 12:42 PM IST
who is makhanlal sarkar

सार

Who IS Makhanlal Sarkar IN Bengal : बंगाल में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। शुभेंदु अधिकारी बीजेपी नेता के रूप में पहले मुख्यमंत्री बने हैं। ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी की ऐतिहासिक जीत और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के पीछे 98 वर्षीय माखनलाल सरकार का बड़ा योगदान माना जा रहा है। पीएम मोदी ने जिसके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

शुभेंदु अधिकारी अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री हैं। 9 मई 2026 की तारीख ऐतिहासिक है, क्योंकि आज आजादी के बाद पहली बार बीजेपी का कोई नेता सीएम बना है। हालांकि इस सफलता के पीछे बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता 98 वर्षीय माखनलाल सरकार की कड़ी मेहनत है। जिनके पैर छूकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें मंच पर गले लगाकर सम्मानित किया।

बंगाल में बीजेपी की नींव रखने वाले माखनलाल

दरअसल, माखनलाल सरकार भारतीय जनता पार्टी के बंगाल में सबसे पुराने कार्यकर्ता हैं। जो आज़ादी के बाद भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर बीजेपी की बंगाल में नींव रखी थी। सरकार ने साल 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में साथ थे। तभी उनको गिरफ्तार भी किया या था और वह जेल तक गए थे।

अटल आडवाणी की टीम के हैं माखनलाल

बताया जाता है कि माखनलाल सरकार अटल-अडवाणी के समय से बंगाल में भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। 1980 में बीजेपी के गठन होने के बाद उनको पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठन समन्वयक बनाया गया था। इस दौरान सरकार ने एक साल के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोगों को बीजेपी कार्यकर्ता बनाया था। जो उस समय यह एक असाधारण उपलब्धि मानी जाती है। इसके लिए उन्हें बीजेपी संगठन में बड़ा पद दिया गया। साथ ही वह 1981 से लगातार सात सालों जिला अध्यक्ष भी रहे।

बंगाल में भाजपा के प्रेरणास्रोत नेता हैं मखनलाल

  • बंगाल में हर भाजपा नेता और खुद शुभेंदु अधिकारी मानते हैं कि आज जो सफलता भाजपा को मिली है, उसमें माखनलाल सरकार जैसे पुराने नेताओं की मेहनत और समर्पण का बड़ा योगदान है। इसलिए तो वह आज
  • बंगाल में भाजपा के पुराने और प्रेरणास्रोत के रुप में माने जाते हैं। भाजपा के कई बड़े नेता आज भी उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। तभी तो पीएम मोदी ने आज मंच पर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बंगाल में भगवा उदय: 'सुवेंदु कैबिनेट' के पांच सारथी, कौन हैं वो चेहरे?
PM Modi-Suvendu Adhikari की धांसू एंट्री, भारी हुजूम के बीच भगवा गाड़ी पर सवार 2 दिग्गज