
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शनिवार को मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में युवाओं ने भजमकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अटल से लेकर हजरतगंज मार्केट तक भारी संख्या में लोग पहुंचे और मौलाना की गिरफ्तारी करने की मांग और सख्त कार्रवाई करने की मांग करते रहे। हलांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पुलिस से दो टूक कहा कि आगर तीन से चार दिन के अंदर मौलाना को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े लेवल पर आंदलोन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा-मौलाना इस तरह के बयान से समाज में गलत संदेश जाता है। यह बयान समाज को काटने का काम करता है। लखनऊ में युवाओं ने विरोध जताते हुए मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और नारेबाजी भी की और कहा मुख्यमंत्री की माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती। इसलिए ऐसे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देनी चाहिए।
सीएम योगी की मां पर अभद्र कमेंट्स करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम मूल रूप से बिहार के रहना वाला है। मौलाना आए दिन ऐसे आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। उसके विवादित बयान के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। लेकिन इस बार उसने जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ टिप्पणी की है, उससे अब विरोध होने लगा है।
बता दें कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने बिहार में रमजान के दौरान एक मजहबी तकरीर में यूपी में गौकशी कानून की आलोचना करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का जिक्र तक कर डाला। जो बेहद आपत्तिजनक था। इसके बाद यह बयान तेजी से बिहार से लेकर यूपी में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब दोनों ही राज्यों के बीजेपी कार्यकर्ताओं और साधू संतों ने बयान की निंदा करते हुए मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।