
भारत में जन्मी 'कॉकरोच जनता पार्टी' की गूंज अब देश नहीं, विदेशों तक है। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP के आंदोलन की तारीफ की है। लेकिन एक तरफ उनके मन में भी इस पार्टी को लेकर डर है। तभी तो उन्होंने कहा-पाकिस्तान के सत्ताधीशों को कॉकरोच पार्टी का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। अब पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में भी इसी तरह के मुहिम की चर्चा तेज हो चुकी है। क्योंकि यहां भी युवाओं ने हिंदुस्तान की तरह कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान बना ली है। आइए जानते हैं अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले नकवी की लाइफ के कुछ सीक्रेट...खासकर इनकी पत्नी के बारे में जो इनसे ज्यादा फेमस हैं...
पाकिस्तान की वर्तमान सरकार में बतौर गृहमंत्री और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी की पत्नी का नाम वर्दा अशरफ है। जो कि पाक वाले पंजाब के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यानि उनका परिवार पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक परिवार में से एक है। वर्दा अशरफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री नेता चौधरी परवेज़ इलाही की भतीजी हैं। उनके पिता असरफ मर्थ गुजरांवाला में एक जाने-माने SSP थे। हालांकि साल 1997 में उनके घर के पास एक एक धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पिता की हत्या कर दी थी।
बता दें कि पाकिस्तान के मिनिस्टर नकवी की बीवी वर्दा अशरफ एक पाकिस्तान की फेमस टिकटॉक स्टार और जानी-मानी हस्ती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लाखों की संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं। बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या पति से कहीं ज्यादा है। वह इतनी फेमस और बड़ी हस्ती होने के वाबजूद भी लो प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं।
वर्तमान के समय में पाकिस्तान में आर्थिक हालत खस्ता चल रही है। लोगों में वहां की सरकार के खिलाफ नाराजगी है। ऐसे समय अगर युवा कॉकरोच पार्टी बनकर सरकार का का विरोध करते हैं तो इसका खामियाजा सरकार को भगुतना पड़ सकता है। तभी तो मोहसिन नकवी ने कहा कि अब नौजवान को आप कुछ भी कह सकते हैं, सिर्फ एक नौजवान या फिर कॉकरोच या फिर कुछ और, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर ये कॉकरोच एकजुट हो गए तो ये सबकुछ उलट-पुलट कर देंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।