
अचानक से सांप दिख जाए तो निडर इंसान भी डर जाता है। लेकिन कहते हैं कि सापों से सर्प मित्र नहीं डरते हैं। कुछ ऐसा ही घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से सामने आई है, जहां सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाली सर्प मित्र नजरून निशा को 6 फीट लंबे धामन सांप ने काट लिया। लेकिन युवती ने डरने की बजाय पूरी हिम्मत से उस सांप को पकड़ लिया। यानि उसने रेस्क्यू ऑपरेशन काटने के बाद भी बीच में नहीं छोड़ा। अब हर कोई इस लड़की की तारीफ कर रहा है। तो आइए जानते हैं कौन है नजरून निशा...
दरअसल, 22 साल की नजरून निशा यूपी में लखीमपुर के पलिया इलाके की रहने वाली है। जो दुधवा फाउंडेशन की सबसे निडर रेस्क्यू गर्ल के रूप में जानी जाती हैं। इतना नहीं आसपास के लोग निशा को जंगल क्वीन और रेस्क्यू गर्ल के नाम से भी पुकारते हैं। वर्तमान में निशा दुधवा नेशनल पार्क में मोटिवेटर के रूप में कार्यरत है। निशा के पिता एक मैकेनिक हैं, जिन्हें बेटी के लिए डर हमेशा सतता रहता है। निशा के बारे में बताया जाता है कि वह अब तक 100 से ज्यादा सांप और 10 से ज्यादा मगरमच्छ पकड़ चुकी है।
बता दें कि निशा19 साल की उम्र में सांप पकड़ रही है। शुरुआत में वह छोटे मोटे और कम जहरीले सांपों का रेस्क्यू करती थी। लेकिन अब वह जहरीलें सांपों को भी पकड़ लेती है। कह सकते हैं कि अब वो दुधवा के आसपास के गांवों के लिए रक्षक बन चुकी हैं। निशा का कहना है कि अगर आपको सांप काट ले तो फटाफट पास के अस्पताल जाकर इलाज कराएं। झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ें। निशा का कहना है कि रैट स्नेक विषैला नहीं होता है, लेकिन इससे दूरी बनाकर रखें।
नजरून निशा ने रैट स्नेक के काटने के बाद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें बताया है कि रेस्क्यू के दौरान अचानक उनको सांप ने काट लिया। इसके बाद उन्होंने लिखा-घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मैंने सामुदायिक केंद्र में अपना इलाज कराया है। तुरंत इंजेक्शन लगवा लिया है। अब मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। आप भी तुरंत हॉस्पिटल जाएं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।