
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन जारी रहा। रविवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा आंध्र भवन से जंतर-मंतर की तरफ एक प्रोटेस्ट मार्च निकाल रही थीं, तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आइए जानते हैं नेहा बोरा की पूरी प्रोफाइल?
AISA president Neha Bora at a protest near Ashoka Road in central Delhi, as police personnel attempt to detain her. Citizens and student activist organisations such as AISA, SFI and KYS, as well as political leaders such as Yoginder Yadav and Brinda Karat have gathered for a… pic.twitter.com/QfHTL0iUty
— The Caravan (@thecaravanindia) October 4, 2026
नेहा बोरा JNU में थिएटर एंड परफॉर्मेंस स्टडीज में पीएचडी कर रही हैं। वह छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और AISA से जुड़ी हुई हैं। संगठन में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
नेहा ने दिल्ली विश्वविद्यालय और अंबेडकर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने JNU में पीएचडी में दाखिला लिया। उनकी पढ़ाई का क्षेत्र थिएटर और परफॉर्मेंस स्टडीज है।
नेहा बोरा के पिता भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। पिता की पोस्टिंग के कारण उनका बचपन अलग-अलग जगहों पर बीता। उन्होंने उत्तर प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जैसे शहरों में भी समय बिताया।
पढ़ाई के साथ नेहा थिएटर में भी सक्रिय रही हैं। वह नुक्कड़ नाटकों के जरिए सामाजिक और जन-जागरूकता से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं। इसी वजह से उनकी पहचान एक थिएटर कलाकार और छात्र कार्यकर्ता के रूप में भी बनी।
नेहा बोरा छात्र अधिकारों से जुड़े कई मुद्दों पर आंदोलनों में शामिल रही हैं। वह परीक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े सवालों को लेकर अपनी आवाज उठाती रही हैं।
NEET और NET परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर भी नेहा चर्चा में आईं। उन्होंने छात्रों के साथ प्रदर्शन किया और इस मामले में सरकार से कार्रवाई की मांग की।
NEET और NET से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान नेहा ने करीब 23 दिनों तक भूख हड़ताल की। इसके बाद वह छात्र आंदोलनों का एक चर्चित चेहरा बन गईं।
नेहा बोरा को Gen-Z छात्र आंदोलनों से भी जोड़कर देखा जाता है। सोशल मीडिया और सड़क पर होने वाले प्रदर्शनों के जरिए छात्र मुद्दों को उठाने में उनकी सक्रियता नजर आई है।
छात्र राजनीति में सक्रियता के चलते नेहा बोरा AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। इस जिम्मेदारी के बाद छात्र राजनीति में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।
NEET और NET जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन, लंबी भूख हड़ताल और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका के कारण नेहा बोरा चर्चा में हैं। JNU की शोधार्थी और थिएटर से जुड़ी छात्र कार्यकर्ता के तौर पर भी उनकी पहचान बनी है।
AISA president Neha Bora at a protest near Ashoka Road in central Delhi, as police personnel attempt to detain her. Citizens and student activist organisations such as AISA, SFI and KYS, as well as political leaders such as Yoginder Yadav and Brinda Karat have gathered for a… pic.twitter.com/QfHTL0iUty
— The Caravan (@thecaravanindia) October 4, 2026
All India Students' Association (AISA) national president Neha Bora was physically dragged and detained by the Delhi Police during a massive demonstration at Jantar Mantar in New Delhi. pic.twitter.com/moJZL9pQvd
— Bhola singh (@Truthindiatech) October 3, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।