कौन हैं निर्मला यादव, जिन्हें बनाया गया राम मंदिर की पहली महिला ट्रस्टी?

Published : Sep 02, 2026, 06:40 PM IST
Ram Mandir Woman Trustee

सार

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बनाए गए हैं। वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार किसी महिला को समीति का सदस्य बनाया है। जो चर्चा का विषय है। तो आइए जानते हैं उनकी प्रोफाइल?

उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले पूर्व एयर मॉर्शल जितेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। वहीं ट्रस्ट में 3 नए सदस्य भी बनाए गए हैं। लेकिन मंदिर समीति में पहली बार किसी महिला को ट्रस्टी बनाया गया है। जिनका नाम निर्मला यादव है। तो आइए जानते हैं वह कौन हैं, कहां की रहने वाली हैं और क्या करती हैं। मंदिर से उनका क्या कनेक्शन है?

कौन हैं राम मंदिर की पहली ट्रस्टी महिला?

दरअसल, निर्मला यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली हैं। जो की एक जमींदार परिवार से आती हैं। जिनका ससुराल शिकोहाबाद के उरावर में है। उनके पति हरेंद्र सिंह यादव भाजपा के सीनियर नेता माने जाते हैं। निर्मला यादव पेशे से एक प्रोफेसर रह चुकी हैं। वह यूपी के फिरोजाबाद के महात्मा गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। जो कि पांच साल पहले 2021 में रिटायर हुईं हैं। अगर उनके परिवार की बात करें तो एक बेटी श्वेता हैं। श्वेता के पति BSF में अफसर हैं और जोधपुर में तैनात हैं। वहीं राम मंदिर से उनका सीधा कोई ऐसा कनेक्शन नहीं है। लेकिन निर्मला RSS समर्थक हैं। इसलिए उनको यह पद दिया गया है।

राम मंदिर में बने 3 नए ट्रस्टी

बता दें कि बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट समीति बैठक में सीईओ के पद के अलावा और भी कई बड़े फैसले हुए। जैसे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है। वहीं बैठक में ट्रस्टी बनाए गए महेश भागचंदका को उनकी कोषाध्यक्ष वाली भूमिका दी गई है। वहीं अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय को भी ट्रस्टी बनाया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nuwakot (Nepal): विनाशकारी बाढ़ के बाद अब कैसी है Nuwakot की ताजा तस्वीर
कितनी भीषण है नेपाल में तबाही ? घर-सड़क और पुल सब हुआ बर्बाद । Nepal FLood