कौन हैं AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा? रेप केस में गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे

Published : Mar 25, 2026, 05:11 PM IST
Harmeet Pathanmajra Arrested

सार

Who is AAP MLA Harmeet Pathanmajra : पंजाब की भगवंत मान सरकार में लगता है कि सब ठीक नहीं चल रहा है। तभी तो एक मंत्री के बाद अब AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा को 2 साल पुराने रेप केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो 6 महीने से फरार चल रहे थे।

 

पंजाब में आदमी पार्टी की सरकार के दिन लगता है अच्छे नहीं चल रहे हैं। अभी एक सुसाइड केस में एक मंत्री लालजीत भुल्लर की मुश्किलें कम भी नहीं नहीं हुंई थीं कि अब भगवंत मान के एक और एमएलए को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। यह विधायक विधायक हरमीत पठानमाजरा हैं जिनको रेप केस में पटियाला पुलिस ने पकड़ा है। उनके साथ तीन साथियों को भी अरेस्ट किया है।

2 साल पुराने रेप केस में 6 महीन से फरार थे

बता दें कि पटियाला पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ आप विधायक हरमीत पठानमाजरा को गिरफ्तार किया है। विधायक को उस समय दबोचा गया, जब वह ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आने वाले बायपास हाईवे से साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। वह दो साल पुराने रेप केस में पिछले 6 महीन से फरार चल रहे थे। फिलहाल पुलिस उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए शिवपुरी से पंजाब लेकर गई है। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे विधायक

बता दें कि विधायक हरमीत पठानमाजरा को भगोड़ा होषित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए पांच दिन पहले ही विधायक इंडिया लौटे थे। पुलिस उनकी एमपी-यूपी से लेकर हरियाणा और दिल्ली में तलाश कर रही थी। अब पटियाला पुलिस ने शिवपुरी जिले में सुनियोजित ऑपरेशन के बाद उन्हें पकड़ लिया। वहीं मामले में शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में शिवपुरी पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

कौन हैं आप विधायक हरमीत पठानमाजरा

हरमीत सिंह पठानमजरा एक राजनेता हैं और पंजाब विधानसभा में सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव जीता है। बताया जाता है कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के करीबी रिश्तेदार हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran Embassy: पाकिस्तान के दबाव में झुका ईरान? डिलीट कर दिया 'शुक्रिया भारत, कश्मीर' वाले पोस्ट
US-Iran Tension: बातचीत की आड़ में अमेरिका का खतरनाक प्लान लीक! ईरान को छोड़ने के मूड में नहीं ट्रंप