कौन है लखनऊ में 3 मर्डर करने वाला कातिल ऋषभ शुक्ला? एक पिता-पुत्र और भाई को मार डाला

Published : Oct 26, 2026, 05:05 PM IST
who is rishabh shukla lucknow triple murder case in saadatganj naubasta

सार

Lucknow Triple Murder Case : 26 अक्टूबर सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जाहं युवक एक ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। एक मृतक की दो महीने बाद शादी होनी थी।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। सआदतगंज इलाके में सोमवार सुबह कार पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसी ऋषभ शुक्ला पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आखिर कौन है ऋषभ शुक्ला और किस बात पर शुरू हुआ था विवाद? आइए जानते हैं।

कौन है ऋषभ शुक्ला?

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शुक्ला की उम्र करीब 30 साल है और वह लखनऊ के सआदतगंज इलाके के नौबस्ता में रहता है। रिपोर्ट्स में उसके मर्चेंट नेवी में काम करने और नेविगेशन ऑफिसर रहने की बात कही गई है। हालांकि, उसकी नौकरी से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
  • पुलिस के मुताबिक, ऋषभ और तिवारी परिवार पड़ोसी हैं। दोनों पक्षों के बीच कार खड़ी करने की जगह और चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह इसी बात पर कहासुनी हुई, जो गोलीबारी तक पहुंच गई।

पिता, बेटे और भाई की चली गई जान

  • यह घटना लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला की है। मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी के रूप में हुई है।
  • विवाद के दौरान ऋषभ ने कथित तौर पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिवाजी तिवारी और उनके बेटे सुयश की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शिवेंद्र तिवारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है।

घर में शादी की तैयारी, परिवार में पसरा मातम

बता दें कि सुयश तिवारी की शादी 5 दिसंबर को होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दुर्ग में लगा नोटों का पहाड़ : मालिक कौन पता नहीं? करोड़ों का तहखाना देख पुलिस भी हैरान!
अरुणाचल में आमने-सामने आए भारत-चीन के सैनिक! खबर फैली तो चीन ने क्या कह दिया?