कौन हैं RJD की रेखा गुप्ता? बिहार के बांकीपुर चुनाव में BJP और प्रशांत किशोर के लिए बनीं सिरदर्द

Published : Jul 29, 2026, 08:08 PM IST
RJD Candidate Rekha Gupta

सार

Bankipur Assembly Election : बिहार की बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए बीजेपी ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जन सुराज से प्रशांत किशोर मैदान में हैं। तो RJD से रेखा गुप्ता हैं, जो दोनों को टक्कर दे रही हैं।

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए जारी प्रचार-प्रशार बुधवार शाम 5 बजे थम गया है। अब यहां कल यानि गुरूवार 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को रिजल्ट आएगा। बांकीपुर में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। सीधी टक्कर भाजपा और प्रशांत किशोर के अलावा RJD की रेखा कुमारी गुप्ता में है। अब देखना होगा कि तीनों में कौन यह महामुकाबला जीतता है। तो आइए जानते हैं कौन हैं तेजस्वी यादव की पार्टी की कैंडिडेट रेखा गुप्ता?

कौन हैं बांकीपुर कैंडिडेट रेखा गुप्ता?

बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा देवी (जिन्हें मुख्य रूप से रेखा कुमारी गुप्ता या रेखा गुप्ता के नाम से जाना जाता है) एक प्रमुख महिला राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह वर्तमान में जुलाई 2026 में हो रहे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन (RJD) की साझा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं

बांकीपुर से चुनाव लड़ रहीं रेखा गुप्ता कौन हैं?

दरअसल, बांकीपुर से आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता बिहार की राजधानी पटना के बाकरगंज की रहने वाली हैं। जिनकी पहचान एक समाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी होती है। वह महिलाओं के अधिकार और उनके लिए आवाज उठाती हैं। रेखा देवी लंबे समय से बिहार की राजनीति में हैं। इससे पहले भी इलेक्शन लड़ चुकी हैं। हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस पार्टी की सदस्य थीं। लेकिन चुनाव के बाद उन्होने आरजेडी का दामन थाम लिया।

रेखा गुप्ता के पति बड़े बिजनैसमैन

रेखा कुमारी गुप्ता एक कारोबारी परिवार से आती हैं। उनके पति रंजय दास है, जो एक बड़े कारोबारी (बिजनेसमैन) हैं। वह अपने परिवार से राजनीति में आने वाली पहली सदस्य हैं। चुनावी हलफनामे उन्होंने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और पेशे से व्यवसायी बताया है। अगर पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने ग्रेजुएशन किया है।

तेजस्वी ने क्यों रेखा गुप्ता पर लगाया दांव?

बता दें कि रेखा गुप्ता सिर्फ तेजस्वी ही नहीं महागठबंधन की भी पसंद हैं। कांग्रेस की सहमित के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया है। साथ ही बांकीपुर की जनता को वह करीब से जानती हैं। यहां के लोगों में उनकी गहरी पकड़ है। दूसरी बात रेखा गुप्ता के रूप में वैश्य समुदाय से आती हैं। बांकीपुर में वैश्य वोटरों की संख्या भी काफी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

NEET Protest FIR: 'मैं 4 महीने से रूस में हूं, फिर भी FIR में मेरा नाम', बिहार के युवक का वीडियो वायरल
आखिर ऐसा क्या हो गया? Rajnath Singh को क्यों करनी पड़ी NDA सांसदों से अपील